क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
हापुड़ में प्राइवेट बस पर लटकते हुए बच्चे
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्कूली बच्चों का अपनी जान जोखिम में डालकर वापस घर जाने का एक वीडियो सामने आया है. यह भयाभह वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि आखिर इन बच्चों की तरफ किसी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा. न स्कूल प्रशासन, न बच्चों के परिजन और न ही सरकार, किसी का भी नहीं. पता नहीं यह बच्चे कब से इस तरह स्कूल से वापस घर लौट रहे हैं. दरअसल यह वीडियो हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है. यहां एक प्राइवेट बस में स्कूल के बच्चे बुरी से घुसे हुए हैं. जब बच्चों को अंदर जगह नहीं मिली तो वह बस के ऊपर और पीछे लेगी सीढ़ी पर लटके हुए नजर आ रहे हैं.
यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्याना रोड पर एक प्राइवेट बस में स्कूली बच्चे इस कदर भरे हुए हैं कि उन्हें अपनी जान तक की परवाह नहीं है. वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बस में कई स्कली बच्चे सवार हैं और वह अपनी जान जोखिम में डालकर वापस अपने घर लौट रहे हैं. प्राइवेट बस में स्कूली बच्चे इस कदर भरे हुए हैं कि उन्हें अपनी जान तक की परवाह नहीं है. इन स्कूली बच्चों को जब बस के अंदर जगह नहीं मिली, तो यह बच्चे ना सिर्फ बस की छत पर सवार हो गए, बल्कि बस के पीछे और खिड़कियों से भी लटके हुए दिखाई दे रहे हैं.
स्कूली बच्चों के इस सफर को अगर मौत का सफर कहा जाए, तो इसमें भी कोई गुरेज नहीं है. बेतरतीब तरीके से स्कूली बच्चों से भरी हुई इस बस को बस का चालक भी सिंगल रोड पर अंधाधुंध तरीके से चला रहा है. जिसका वीडियो पीछे चल रही किसी वाहन सवार के द्वारा बना लिया गया और उसे वायरल कर दिया गया.
आपको बता दें कि हापुड़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है और यातायात के नियमों का पालन कराने का जिम्मा हापुड़ की पुलिस पर है, लेकिन वायरल इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं की सड़क सुरक्षा सप्ताह का हकीकत में कितना पालन हो रहा है या फिर यह कहें की सड़क पर चलने वाले इस सड़क सुरक्षा सप्ताह की महज कागजों में ही अपनी खानापूर्ति की जा रही है.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…