पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर जिले ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा. राजस्थान पेपर लीक मामले से लेकर उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले पर उन्होंने गहलोत सरकार को घेरा. वहीं उन्होंने बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की कथित लाल डायरी के बहाने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस का मतलब है झूठ की दुकान, झूठ का बाजार. झूठ की इस दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है राजस्थान की ‘लाल डायरी’. इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं. अगर इसके पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे.”
पेपर लीक मामले पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है, पेपर लीक उद्योग चल रहा है. राजस्थान के युवा काबिल हैं, लेकिन यहां की सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है. यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर ही पेपर लीक माफिया होने का आरोप लग रहा है. युवाओं को पेपर लीक माफिया से बचाने के लिए कांग्रेस को हटाना ही होगा.
पीएम मोदी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “राज्य सरकारों की एक और जिम्मेदारी होती है नागरिकों की सुरक्षा की कानून-व्यवस्था की लेकिन कांग्रेस सरकार ये भी नहीं कर पा रही है, आए दिन गैंगवार की खबरों ने राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश को उसकी साख को बिगाड़ दिया है. दलितों पर अत्याचार चरम पर है, नशे की तस्करी और नशे का कारोबार फल फूल रहा है. हमारे त्योहारों पर खतरा मंडराता रहा है. कब पत्थर चलने लगे, गोलियां चल जाए कोई नहीं जानता.”
ये भी पढ़ें: UFO: पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी का सनसनीखेज दावा, ‘सरकार के कब्जे में है दो Alien के शव और उनका स्पेसक्राफ्ट’
उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते. इस धरती की बेटियों के साथ जो हो रहा है वे आक्रेश से भर देता है. किसी दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है फिर उस पर एसिड डाल दिया जाता है. किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है आरोपी उसका वीडियो बनाते हैं और पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती.
उन्होंने कहा कि इन लोगों में अहंकार कूट-कूट कर भरा है. एक बार इन्होंने (कांग्रेस) नारा दिया था इंडिया इज़ इंदिरा, इंदिरा इज़ इंडिया. तब देश की जनता ने इनका हिसाब चुकता किया था, इन्हें उखाड़ फेंका था. अब फिर इन लोगों ने वही पाप दोहराया है. ये कह रहे हैं UPA इज़ इंडिया, इंडिया इज़ UPA, इनका जनता फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था.
वहीं पीएम मोदी ने एक बार फिर इशारों ही इशारों में इंडिया अलायंस पर निशाना साधा. पीएम ने कहा, “आज़ादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था. तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की ज़रूरत है. महात्मा गांधी ने नारा दिया था. ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था. जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया. यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…