एक खेत में खुले पड़े बोरवेल में एक मासूम गिर गया
MP News: मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के लटेरी तहसील में साल साल का एक लड़का मंगलवार को एक खेत में बने बोरवेल में गिर गया, जिसे वहां से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुबह करीब 11 बजे खेरखेड़ी पठार गांव में हुई.
अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल 60 फुट गहरा है और बच्चा 43 फुट की गहराई में फंसा हुआ है. उन्होंने कहा कि बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है.
एनडीआरएफ (NDRF) के डिप्टी कमांडेंट अनिल पाल ने कहा कि “पहले वर्टिकल और फिर हॉरिज़ॉन्टल अप्रोच से खुदाई की जाएगी. वर्टिकल अप्रोच से हम 43-44 फीट तक पहुंच चुके हैं. बच्चे की कुछ मूवमेंट हो रही है, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया है. हम 4-5 घंटे में उसे बाहर निकाल लेंगे.”
लटेरी के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) हर्षल चौधरी ने बताया, ‘‘मंगलवार सुबह 11 बजे लोकेश अहिरवार (सात) खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया.’’ उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा कैमरे की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. चौधरी ने बताया कि जेसीबी द्वारा खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
वहीं, विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि बोरवेल में पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी गयी है और बचावकर्मी ‘नाइट विजन डिवाइस’ के जरिए अंदर फंसे बच्चे पर नजर रख रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत पर बेहतर नजर रखने के लिए बोरवेल में एक कैमरा भी उतारा गया है.
संभागीय आयुक्त मालसिंह भयड़िया और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) इरशाद वली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बचाव अभियान की निगरानी के लिए शाम करीब सात बजे घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…