देश

“जो मुसलमानों को पीटना चाहते हैं, वो बजरंग दल में शामिल हो जाएं, भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनाया जाएगा”, बोले- BJP विधायक टी राजा

T Raja Singh: बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित और भड़काऊ बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में मुसलमानों के खिलाफ भड़काने वाली बातें कही हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विधायक टी राजा मुसलमानों को पीटने के लिए कह रहे हैं. इसके साथ ही वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं. टी राजा अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं उनके पहले भी कई तरह के विवादित बयान समाने आ चके हैं.

इस बार टी राजा ने यह भड़काऊ भाषण महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दिया है. टी राजा सिंह ने कहा कि जो कोई भी हिंदुओं के खिलाफ बोलेगा, हम उसे नहीं बख्शेंगे.

‘जो मुसलमानों को पीटना चाहते हैं, वो बजरंग दल में शामिल हो जाएं’

टी राजा सिंह ने मुस्लिमों के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “अगर कोई उन्हें पीटना चाहता है तो उसे बजरंग दल में शामिल हो जाना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के लिए युवाओं से समर्थन भी मांगा. महाराष्ट्र की ‘भूमि’ जान ले कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना तैयार है. जो लोग हिंदुओं के खिलाफ बात करते हैं या गायों की हत्या करते हैं उन्हें पता चले कि हम तैयार हैं. सिंह ने कहा कि 2026 तक भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित कर दिया जाएगा.”

यह भी पढ़ें-   Rampur News: आजम खान को एक और झटका, रामपुर पब्लिक स्कूल सील, कैबिनेट ने लीज को किया निरस्त

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ में कह रहे है कि “हमारे हिंदू राष्ट्र में आपको वह करने के लिए लाउडस्पीकर भी नहीं मिलेगा, जो आप दिन में पांच बार करते हैं. सिंह ने यह भी दावा किया कि एक मीडिया साक्षात्कार में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने एक स्प्रे के साथ कीड़े और तिलचट्टे (मुसलमानों) को खत्म करने की बात कही थी.”

‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता ?’

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमशः अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा. टी. राजा ने कहा “अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता ? जहां बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है.’’

‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा’

हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने कहा, ‘‘ चाहे कुछ भी हो, 2025 और 2026 में, भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाएगा. यह मैं नहीं कह रहा, यह सभी साधु-संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है.’’ उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago