AAP विधायक अमित रतन
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमित रतन कोटफट्टा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत लेते पकड़ा था. हाल ही में विधायक के करीबी रिशम गर्ग को विजिलेंस टीम ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीए रिशम गर्ग ने गुड्डा गांव के सरपंच से बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद सरपंच ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद विजिलेंस की टीम हरकत में आई और जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई विजिलेंस के डीएसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में की गयी थी. हालांकि इस दौरान पीए ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश भी की थी.
पीए के गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी की ओर से आप विधायक अमित रतन को गिरफ्तार करने की मांग लगातार उठ रही थी. हालांकि विधायक ने अपने बचाव में कहा था कि “रेशम उनका पीए नहीं है.” बता दें कि पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमित रतन कोटफट्टा पहली बार विधायक बने हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…