विजय रूपाणी गुजरात में 2 बार सीएम रह चुके थे.
Vijay Rupani Death Confirm: अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए दोपहर 1:38 बजे निकली थी, मात्र दो मिनट बाद शहर के एक मेडिकल हॉस्टल के उूपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 241 यात्री और क्रू मेंबर, साथ ही हॉस्टल के 5 लोग शामिल हैं. मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जिनके वाहनों का नंबर ‘1206’ उनके लिए लकी माना जाता था, लेकिन यही बीते रोज उनके लिए सबसे अनलकी साबित हुआ.
विजय रूपाणी एयर इंडिया के प्लेन से अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे, उन्हें वहां अपनी बेटी से मिलना था. हालांकि, ये प्लेन बीते रोज अहमदाबाद में ही एक मेडिकल हॉस्टल के उूपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उस प्लेन में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे.

यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे. इनके अलावा 12 क्रू मेंबर भी विमान में थे. हादसे में चमत्कारिक रूप से केवल एक यात्री जीवित बचा, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो इमजरजेंसी विंडो के पास बैठा था.
विमान हादसा इतना भयावह था कि विस्फोट ने मेडिकल हॉस्टल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कई लोगों की जान चली गई.
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से 265 शव बरामद किए जा चुके हैं. हादसे के कारणों की जांच जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.
इस हादसे ने न केवल अहमदाबाद, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी है. विजय रूपाणी जैसे प्रमुख राजनेता की मृत्यु ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा प्रभाव डाला है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता और मुआवजे की घोषणा की है. यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास के सबसे दुखद पन्नों में से एक बन गया है.
यह भी पढ़िए— प्लेन क्रैश में जिंदा बचे इकलौते यात्री से मिले अमित शाह, मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना की व्यक्त
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




