Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश में जिंदा बचे इकलौते यात्री से मिले अमित शाह, मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना की व्यक्त

केंद्रीय गृह मंत्री ने दुर्घटना में इकलौता बचे यात्री से मुलाकात भी की. दुर्घटनाग्रस्त हुए लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया. विश्वकुमार रमेश बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर थे. विश्वकुमार अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे.

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद के अस्पताल का दौरा किया, जहां विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है. ज़्यादातर घायल बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. अमित शाह ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

गृह मं6ी अमित शाह ने एक्सप पर पोस्ट कर कहा, अहमदाबाद में हुए घातक विमान हादसे के स्थल का निरीक्षण किया. पूरा देश इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक मना रहा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने दुर्घटना में इकलौता बचे यात्री से मुलाकात भी की. दुर्घटनाग्रस्त हुए लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया. विश्वकुमार रमेश बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर थे. विश्वकुमार अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे. इस प्लेन में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

अमित शाह ने कहा कि विमान में ईंधन जलने के कारण तापमान इतना अधिक हो गया था कि किसी को बचाने की संभावना बहुत कम थी. इससे पहले अमित शाह ने ग्राउंड जीरो पर हादसे की जानकारी ली. गृहमंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और नागरिक उड्यन मंत्री भी घटनास्थल पर नजर आए.


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: इस युवक ने किया था आगाह, नहीं होता प्लेन क्रैश…अगर एयर इंडिया वाले पहले चेक कर लेते?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital