देश

Fraud In Chhattisgarh: चाय बेचने वाले ने किया 100 करोड़ का घपला, 300 से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार का झांसा देकर लगाया चूना

Fraud In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चायवाले ने 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (100 Crore Fraud In Chhattisgarh) कर लोगों को ठग लिया. इस चायवाले ने शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी की. घटना रायपुर के मंदिर हसौद इलाके की है, जहां भुवनेश्वर साहू नामक व्यक्ति ने यह चाल चली. पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

भुवनेश्वर, जो चाय का ठेला चलाता था, खुद को शेयर बाजार का माहिर खिलाड़ी बताकर लोगों को फंसाता था. उसने निवेश करने वालों से यह वादा किया कि उनके पैसे शेयर बाजार में लगाने पर दोगुना लाभ होगा. शुरू में उसने कुछ लोगों को थोड़ा-बहुत मुनाफा दिया, जिससे लोग उस पर भरोसा करने लगे.

300 से ज्यादा लोग बने ठगी का शिकार

धीरे-धीरे भुवनेश्वर ने 300 से अधिक लोगों से लाखों रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए. जब मंदिर हसौद के निवासी कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ. कुबेर ने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का वादा किया था, जिस पर विश्वास कर उसने 7 लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करा दिए. लेकिन जब कुबेर ने कुछ दिनों बाद भुवनेश्वर से संपर्क करना चाहा, तो उसका नंबर बंद मिला और वह गायब हो गया. इस पर कुबेर को ठगी का एहसास हुआ.

पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि भुवनेश्वर और उसका साथी मनोहर साहू मिलकर इस ठगी को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने यह भी पता लगाया कि भुवनेश्वर के खिलाफ एक अन्य थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी. जब पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की, तो वह धमतरी में पाया गया.

पुलिस की टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर भुवनेश्वर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके बैंक खातों को भी सील कर दिया है और ठगी से खरीदी गई संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने ठगी के पैसे का बड़ा हिस्सा डीमैट अकाउंट में निवेश किया था, लेकिन वह नुकसान में चला गया.


ये भी पढ़ें- ओडिशा की आदिवासी महिला ने जो किया, उससे PM मोदी हुए अभिभूत, कहा- ‘नारी शक्ति का आशीर्वाद मुझे प्रेरित करता है’


अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस की पूछताछ में भुवनेश्वर ने स्वीकार किया कि उसने और उसके साथियों ने 300 से अधिक लोगों से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी की है. अब तक इस ठगी से उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है, जो इस घोटाले में शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago