Delhi Assembly Speaker: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है. रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. लेकिन दिल्ली में सरकार के गठन से पहले ही विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम तय कर लिए गए थे. बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर बनाने का फैसला किया है, जबकि मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है.
रोहिणी विधानसभा से विजेंद्र गुप्ता तीन बार विधायक रह चुके हैं. हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. पिछली विधानसभा में वे बीजेपी विधायक दल के नेता थे. विपक्ष में रहते हुए कई बार उन्हें सदन से मार्शल बुलाकर बाहर निकाला गया था, लेकिन अब वही विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करेंगे.
उत्तराखंडी मूल के मोहन सिंह बिष्ट सात बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज की, जो बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती थी. इससे पहले वह करावल नगर सीट से 1998 से 2013 तक लगातार चार बार विधायक चुने गए थे.
2020 के चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट ने करावल नगर सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वहां से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया. टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की, लेकिन फिर पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से उतारा. मुस्लिम बाहुल्य सीट पर उन्होंने एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन को हराया.
-भारत एक्सप्रेस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…
1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…