Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी

बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला किया है, जबकि मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है.

Vijendra Gupta and Mohan Singh Bisht

Delhi Assembly Speaker: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है. रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. लेकिन दिल्ली में सरकार के गठन से पहले ही विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम तय कर लिए गए थे. बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर बनाने का फैसला किया है, जबकि मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है.

विजेंद्र गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी

रोहिणी विधानसभा से विजेंद्र गुप्ता तीन बार विधायक रह चुके हैं. हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. पिछली विधानसभा में वे बीजेपी विधायक दल के नेता थे. विपक्ष में रहते हुए कई बार उन्हें सदन से मार्शल बुलाकर बाहर निकाला गया था, लेकिन अब वही विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करेंगे.

मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर पद

उत्तराखंडी मूल के मोहन सिंह बिष्ट सात बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज की, जो बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती थी. इससे पहले वह करावल नगर सीट से 1998 से 2013 तक लगातार चार बार विधायक चुने गए थे.

2020 के चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट ने करावल नगर सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वहां से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया. टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की, लेकिन फिर पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से उतारा. मुस्लिम बाहुल्य सीट पर उन्होंने एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन को हराया.


ये भी पढ़ें- Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, बीजेपी के लिए नए युग की शुरुआत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital