देश

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो समुदायों में हुआ हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों की तरफ से जमकर हुआ पथराव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर के सिद्धार्थ नगर इलाके में दो समुदायों के बीच भयंकर बवाल मच गया. दोनों तरफ से एक दूसरे को टारगेट करते हुए पत्थरबाजी की गई और गाड़ियों में आग लगा दी गई. जिसके बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है. भारत तरुण मंडल प्रणीत राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की 31वीं वर्षगांठ पर सिद्धार्थ नगर चौक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसको लेकर इलाके में बैनर-पोस्टर और साउंड सिस्टम लगाया गया था. जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी नाराज थे.

दोनों समुदायों में जमकर हुई पत्थरबाजी

शाम होते-होते यह नाराजगी बढ़ती चली गई और विवाद का रूप ले ली. रात के करीब 10 बजे दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी. भीड़ ने सड़क के किनारे पार्क की गई गाड़ियों पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी और दो वाहनों में आग लगा दी. इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई.

तनाव के बीच दोनों पक्षों के लोग ‘जय भीम’ के नारे लगा रहे थे. इस बवाल के बीच लोगों ने डिजिटल फ्लेक्स पोस्टरों को भी तोड़ डाला. घटना में करीब 8 लोगों के घायल होने की सूचना है.

स्टेज और साउंड सिस्टम की वजह से हुआ बवाल

सूत्रों ने बताया कि, भारत तरुण मंडल प्रणीत राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर सिद्धार्थनगर के एंट्री पॉइंट पर स्टेज लगाया गया था और मौके पर साउंड सिस्टम बड़े पैमाने पर लगाये गए थे.

फुटबॉल क्लब के लोगों से की शिकायत

आने जाने के मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी, इसलिए स्पीकर की संख्या कम करते हुए ट्रैफिक के लिए रास्ता खुला रखने की विनती एक गुट ने बागेस्वार फुटबॉल क्लब  के लोगों से की थी. लेकिन उनकी इस मांग को फुटबॉल क्लब ने स्वीकार नहीं की. जिसके बाद स्थानीय गुट ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की थी.

अचानक से दूसरे समुदाय के लोगों ने कर दिया पथराव

पुलिस की मदद से स्टेज औऱ साउंड सिस्टम हटा दिए गए थे, लेकिन फिर भी मुस्लिम समुदाय के कुछ युवा घटनास्थल पर मौजूद थे.

उन्होंने अचानक सिद्धार्थ नगर इलाके की ओर पथराव शुरू कर दिया. तभी रिएक्शन के तौर पर सिद्धार्थ नगर के युवाओं ने भी पथराव किया और घटनास्थल पर खड़ी गाड़ियों पर भारी पथराव करके तोड़फोड़ कर दी.

ये भी पढ़ें- पटना के दरियावां-हिलसा स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

गाड़ी में आग लगाने से मामला भड़का

वहीं खड़ी एक चार पहिया गाड़ी में किसी ने आग लगा दी और मामला भड़क गया. इस पथराव से कुछ लोग और महिलाएं घायल हुई हैं. वहीं दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मीपुरी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया. शनिवार की सुबह तक माहौल शांतिपूर्ण है. वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

10 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

11 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

18 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

29 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago