महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो समुदायों में हुआ हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों की तरफ से जमकर हुआ पथराव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
Kolhapur Clash Two Communities: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी. भीड़ ने सड़क के किनारे पार्क की गई गाड़ियों पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी और दो वाहनों में आग लगा दी.





