Bharat Express DD Free Dish

पटना के दरियावां-हिलसा स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Patna Road Accident: इस हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. वहीं एक व्यक्ति घायल अवस्था में तड़प रहा था, जिसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच सकी.

Patna Road Accident

Patna Road Accident: पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरियावां-हिलसा हिल्स स्टेट हाईवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. ये सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे.

सुबह के वक्त सभी लोग गांव से ही ऑटो में बैठकर मां गंगा स्नान करने के लिए निकले थे. जैसे ही ऑटो हाईवे से होकर गुजरा, इसी समय सामने से आ रहे किसी बड़े वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का ढांचा तक पहचान में नहीं आ रहा था. पूरा ऑटो मलबे में तब्दील हो गया. ऑटो में चारों तरफ खून फैला हुआ था.

चारों तरफ बिखरे पड़े थे शव और खून

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद सड़क पर खून और शव बिखरे पड़े थे. चारों तरफ शवों के चीथड़े दिख रहे थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतकों में 7 महिलाएं और 1 पुरुष था.

मृतकों की सूची

  1. मृतकों में संजू देवी (60) पति राजेंद्र प्रसाद
  2. दीपिका पासवान (35) पति धनंजय पासवान
  3. कुसुम देवी (48) पति चंद्रमौली पांडेय
  4. चंदन कुमार (30) चालक
  5. कंचन पांडेय (34) पिता परशुराम पांडेय
  6. बीरेंद्र राउत की पत्नी
  7. शंभू राम की पत्नी
  8. विकास राम की पत्नी

7 लोगों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. वहीं एक व्यक्ति घायल अवस्था में तड़प रहा था, जिसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच सकी.

ये भी पढ़ें- पंजाब के होशियारपुर में टैंकर में ब्लास्ट होने से 2 लोग जिंदा जले, पूरा गांव बन गया था आग का गोला, 30 लोग गंभीर रूप से झुलसे

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम फैल गया. एक साथ आठ शवों की खबर सुनकर गांव में चीख-पुकार मच गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read