देश

मध्य प्रदेश : विश्वास सारंग का दिग्विजय सिंह पर तंज, ‘दिग्गी मियां तुष्टिकरण की राजनीति को कहां तक ले जाएंगे’

राज्यसभा सांसद एवं दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ शरबत विवाद पर केस दर्ज कराने की अपील पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने हमला किया. उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा, “दिग्गी मियां को रामदेव बाबा से आपत्ति नहीं, बल्कि उनके भगवा रंग से आपत्ति है. दिग्गी मियां रामदेव बाबा की बुराई कर रहे हैं, लेकिन जाकिर नायक के मंच पर जाकर उसका महिमामंडन कर रहे हैं. वो जाकिर नायक, जो इस्लामिक आतंकवादी है. हाफिज सईद को वो जी करके पुकार रहे हैं, जिसने हिंदुस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया. उन्हें अफजल गुरु दिखते हैं और रामदेव बाबा विलेन दिखते हैं. रामदेव बाबा ने हमारी पुरानी परंपरा योग को पूरी दुनिया से आत्मसात कराया. संन्यासी के माध्यम से देश और विदेश में लोगों को स्वस्थ रहना सिखाया.”

उन्होंने आगे कहा, “दिग्गी मियां तुष्टिकरण की राजनीति को कहां तक लेकर जाएंगे. क्या उन्हें कोई विदेशी ताकत स्पांसर करती है, या फिर उन्हें इस देश में सनातन के खिलाफ बात करने में मजा आता है. हर समय हिंदुस्तान, सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ बात करना, हमारी संस्कृति और परंपरा पर आक्षेप करना दिग्विजय सिंह की आदत हो गई है. भगवा आतंक जैसे सनातन दर्शन को बदनाम करने की सुपारी दिग्विजय सिंह ने ली है. उन्हें इस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति करके एक संत को बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.”

उल्लेखनीय है कि दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर हेट स्पीच मामले से जुड़े केस दर्ज करने के लिए भोपाल पुलिस को आवेदन किया है. उन्होंने केस दर्ज नहीं करने पर कोर्ट का रुख करने की चेतावनी दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने एक्स पर जारी अपने वीडियो में देशवासियों के बीच घृणा, नफरत और द्वेष फैलाने का काम किया है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु : वेल्लोर के कट्टू कोलाई गांव में वक्फ बोर्ड के दावे से विवाद, निवासियों ने जिला प्रशासन से मांगी मदद

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 minute ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

12 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

29 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

38 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

51 minutes ago