देश

तमिलनाडु : वेल्लोर के कट्टू कोलाई गांव में वक्फ बोर्ड के दावे से विवाद, निवासियों ने जिला प्रशासन से मांगी मदद

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के विरिंचीपुरम इलाके में स्थित कट्टू कोलाई गांव में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब वहां चार पीढ़ियों से रह रहे करीब 150 परिवारों को यह जानकारी मिली कि जिस जमीन पर वे बसे हैं, वह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है.

यह जमीन नवाब मस्जिद और हजरत सैयद अली सुल्तान शाह दरगाह से जुड़ी बताई जा रही है. इस मामले ने स्थानीय निवासियों में आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी है, जो अब जिला प्रशासन से इस विवाद के समाधान की मांग कर रहे हैं.

कट्टू कोलाई गांव में रहने वाले परिवारों का कहना है कि वे दशकों से इस जमीन पर खेती और अन्य गतिविधियों के जरिए अपना जीवन-यापन कर रहे हैं. कई परिवारों ने यहां अपने घर बनाए हैं और पीढ़ियों से यहीं रह रहे हैं. हाल ही में, हजरत सैयद अली सुल्तान शाह दरगाह से जुड़े सैयद सदाम ने गांव के निवासियों को नोटिस भेजकर कर (टैक्स) चुकाने की मांग की.

नोटिस में दावा किया गया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और दरगाह इसका प्रबंधन करती है. इस नोटिस ने ग्रामीणों में हड़कंप मचा दिया, क्योंकि उन्हें पहले कभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

निवासियों का कहना है कि उनके पास जमीन के दस्तावेज हैं, जो उनके स्वामित्व को साबित करते हैं. वे इस बात से हैरान हैं कि अचानक वक्फ बोर्ड और दरगाह ने इस जमीन पर अपना दावा क्यों पेश किया है.

इस मामले को लेकर गांव के लोग एकजुट हो गए हैं और उन्होंने वेल्लोर जिला कलेक्टर सुब्बुलक्ष्मी से संपर्क किया. कलेक्टर ने निवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है. जिला प्रशासन ने कहा कि जमीन के स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी और इस विवाद का उचित समाधान निकाला जाएगा. कलेक्टर ने निवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वस्त किया है कि किसी भी परिवार को बिना उचित प्रक्रिया के बेदखल नहीं किया जाएगा.

स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं. कई निवासियों का कहना है कि यह विवाद उनकी आजीविका और भविष्य के लिए खतरा बन सकता है.

वक्फ बोर्ड और दरगाह के दावों ने न केवल कट्टू कोलाई गांव में तनाव पैदा किया है, बल्कि यह मामला वक्फ संपत्तियों से जुड़े व्यापक मुद्दों को भी उजागर करता है.

निवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन की जांच से सच सामने आएगा और उन्हें उनकी जमीन पर अधिकार मिलेगा. इस बीच, जिला प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही इस मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने एआई के लिए बहुत अच्छा काम किया है’, जेके टेक के फाउंडर चेयरमैन ने की सरकार की तारीफ

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago