Vrindavan Corridor, Banke Bihari Temple, Supreme Court petition, Article 25, Article 26, Essential Religious Practices, Uttar Pradesh Government, local residents protest, religious heritage, corridor construction controversy.
वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के आसपास प्रस्तावित कॉरिडोर (Vrindavan Corridor) निर्माण को लेकर स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस परियोजना के चलते वृंदावन की प्राचीन कुंज गलियों को तोड़ा जा रहा है जिससे पीढ़ियों से वहां रह रहे ब्रजवासी बेघर हो रहे हैं.
याचिकाकर्ताओं के वकील डॉ. एपी सिंह ने तर्क दिया है कि
“यह निर्माण कार्य संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन करता है. अनुच्छेद 25 नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है, जबकि अनुच्छेद 26 धार्मिक संस्थाओं को अपने मामलों का स्वशासन सुनिश्चित करता है”
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा समय-समय पर दिए गए फैसलों के अनुसार, यदि कोई परंपरा किसी धर्म की अनिवार्य धार्मिक प्रथा का हिस्सा है तो उसमें हस्तक्षेप करना संविधान विरोधी माना जाता है. इस सिद्धांत के तहत याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि वृंदावन की गलियां न केवल ऐतिहासिक हैं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.
याचिकाकर्ता राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि ये गलियां मुगल काल में भी मंदिर की गरिमा को अटूट बनाए रखने में सहायक रही हैं. उनका मानना है कि इन गलियों में भगवान कृष्ण की लीलाओं की छाया है और इन्हें मिटाना ब्रजधाम की आत्मा को ठेस पहुंचाना है.
इसे भी पढ़े- Jagdeep Dhankhar Profile: कार्यकाल पूरा न करने वाले धनखड़ तीसरे उपराष्ट्रपति, जानिए इनका राजनीतिक सफर और उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) का तर्क है कि वृंदावन कॉरिडोर (Vrindavan Corridor) निर्माण से श्रद्धालुओं (Devotees) की सुविधा बढ़ेगी और भीड़भाड़ (Overcrowding) की समस्या कम होगी. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर उनकी धार्मिक और सामाजिक पहचान को मिटाया जा रहा है.
अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें यह तय होगा कि धार्मिक परंपराओं और आधुनिक विकास के बीच संतुलन कैसे साधा जाए.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…