देश

चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत आएंगे, सीमा विवाद पर होगी विशेष प्रतिनिधियों के साथ वार्ता

भारत-चीन दोनों देश एक टेबल पर बैठकर सीमा विवाद का समाधान निकालने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में, चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त (सोमवार) को भारत का दौरा करेंगे. बीजिंग ने शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वांग यी भारत आएंगे और सीमा विवाद पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच होने वाली 24वें दौर की वार्ता में शामिल होंगे.

वांग यी करेंगे भारत का दौरा

चीनी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “विदेश मंत्री और सीपीसी (चाइनीज कम्युनिटी पार्टी) केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो सदस्य वांग यी विशेष निमंत्रण पर 18 से 20 अगस्त तक भारत का दौरा करेंगे. वह सीमा विवाद पर चीन और भारत के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की वार्ता करेंगे.”

वांग यी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिआनजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाने वाले हैं. पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन दौरे पर रहेंगे. 2020 में गलवान संघर्ष के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली चीन यात्रा होगी, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर रूप से प्रभावित किया था.

एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी का स्वागत

चीनी पक्ष ने एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी का भी स्वागत किया. एक ब्रीफिंग में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, “चीन एससीओ तियानजिन शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का चीन में स्वागत करता है. हमारा मानना है कि सभी पक्षों के सम्मिलित प्रयास से तियानजिन शिखर सम्मेलन, एकजुटता, मित्रता और सार्थक परिणामों का एक संगम होग. एससीओ अधिक एकजुटता, समन्वय, गतिशीलता और उत्पादकता के साथ उच्च-गुणवत्ता वाले विकास के एक नए चरण में प्रवेश करेगा.”

ये भी पढें: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

16 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

19 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

22 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

49 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

52 minutes ago