दुनिया

चौतरफा घिरने पर घुटनों पर आए मुहम्मद यूनुस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना दी. खबरों के मुताबिक देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर ढाका में ‘जन्माष्टमी शोभायात्रा’ में भाग लेंगे.

जानकारी के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान, नौसेना प्रमुख एडमिरल नजमुल हसन और एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ढाका के पलाशी मोड़ से जन्माष्टमी शोभा यात्रा में उपस्थित रहेंगे.

मुहम्मद यूनुस ने भगवान श्रीकृष्ण को बताया शांति का वाहक

मुहम्मद यूनुस ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने समाज में न्याय, मानवीय करुणा और शांति का संदेश फैलाया; जहां कहीं भी उन्होंने अन्याय या अत्याचार देखा, वहां बुराई की पराजय के लिए खुद को प्रकट किया. उनका दर्शन और मूल्य न केवल सनातन धर्म के अनुयायियों को, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को भी प्रेरित करते रहेंगे.

यह संदेश ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश की सरकार अल्पसंख्यकों पर हमले की वजह से आलोचना का सामना कर रही है.

मुहम्मद यूनुस के शासन में हिंदुओं पर बढ़े हैं अत्याचार

एक पूर्व राजनयिक के मुताबिक अगस्त 2024 में मुहम्मद यूनुस का शासन आने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा है. देश में हिंदुओं की हत्या अब आम होती जा रही है. यहां पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है. रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होते और पीड़ितों के पक्ष में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं होती. जमात और नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) के नेता कथित तौर पर हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार की धमकी दे रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चुप है. कई हिंदू परिवार डर के मारे देश छोड़कर भाग गए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘द बंगाल फाइल्स’ का रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर लॉन्च पर कोलकाता में मचा बवाल, भड़के विवेक अग्निहोत्री

बांग्लादेश इस्कॉन के पूर्व नेता काट रहे जेल

चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश इस्कॉन के पूर्व नेता हैं और 2024 से ही राजद्रोह के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. कई बार उनकी जमानत रद्द की जा चुकी है.

इस बीच, बांग्लादेश में इस्कॉन ने तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हो चुका है. उत्सव के विभिन्न चरणों में भाग लेने के लिए भक्त ढाका के स्वामीबाग स्थित इस्कॉन के केंद्रीय मंदिर में उमड़ पड़े. बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद और महानगर सर्बोजनिन पूजा समिति ने ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

घर में जन्मदिन का केक काटने का इंतजार कर रही थी बेटी, उधर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए तुकाराम ओंबले

एक तरफ घर में बेटी के जन्मदिन की खुशियां थीं, दूसरी तरफ मुंबई की सड़कों…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

26 minutes ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

35 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

46 minutes ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

52 minutes ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

53 minutes ago