देश

Waqf Bill के समर्थन में शाहनवाज हुसैन को मिल रही धमकी, विरोध में बयान देने का प्रेशर

Waqf Bill: वक्फ संसोधन बिल 2025 का समर्थन कर रहे बीजेपी प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को धमकी दी जा रही है. साथ ही मीडिया में आकर विरोध में बयान देने का प्रेशर बनाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि धमकी मोबाइल के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही है. धमकी मिलने पर शहनवाज हुसैन ने कहा, “मुझे किसी का डर नहीं है”.

“मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं”

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इसके बारे में जो भ्रम पैदा किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे बहुत सारी धमकियां फेसबुक, ट्विटर पर दी जा रही है, लेकिन मैं उनकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं. उनके गालियों से मुझ पर कोई असर नहीं होता है. सच्ची बात करनी है तो सच्ची बात करेंगे.

क्या CAA से मुसलमानों की नागरिकता गयी?

शाहनवाज हुसैन ने कहा- CAA पर बिरयानी कोरमा चल रहा था. तब शाहीनबाग में क्या हुआ था. दादी बैठी थी या चाची? उस बिल का क्या हुआ. क्या एक भी मुसलमानों की नागरिकता गयी? लेकिन कितना भ्रम फैलाया गया था. उस पर भी मैं चीख- चीख कर कह रहा था कि यह मुसलमानों के अहित में नहीं है, लेकिन कितना बड़ा धरना हुआ देश भर में, उसी प्रकार वक्फ संशोधन बिल पर भी हो रहा है.

ये भी पढ़े इलाहाबाद हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस

Shalini

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago