खेल

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रनों से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचे

IPL 2025 के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया. यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की ओर से नाबाद 30 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी.

184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने सिर्फ 74 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने 26 गेंदों पर 30 रन बनाए और अंत तक टिके रहे, लेकिन रन रेट बढ़ने के चलते मैच हाथ से निकल गया.

दिल्ली की पारी में राहुल ने जमाया अर्धशतक

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. कप्तान अक्षर पटेल का यह फैसला सही साबित हुआ. केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक पोरेल ने भी 33 रन की अहम पारी खेली.

चेन्नई की गिरती फॉर्म बनी चिंता का कारण

चेन्नई ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद प्रदर्शन में गिरावट आई है. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे को छोड़कर बाकी भारतीय बल्लेबाज़ लय में नहीं हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद का प्रदर्शन जरूर सराहनीय रहा है, लेकिन बाकी गेंदबाज कभी-कभी ही असरदार साबित हो पा रहे हैं.

दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है. टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है. इस जीत के बाद दिल्ली की स्थिति अंक तालिका में और मजबूत हो गई है और पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, जैमी ओवर्टन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस

चेन्नई सुपरकिंग्स: रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फेरेरा, त्रिपुराना विजय


ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: ‘न खेल में दम, न फॉर्म में जान’- पाकिस्तान फिर बना न्यूजीलैंड का आसान शिकार


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago