Waqf Act
India News: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने अपने तीनों सुझावों को स्वीकार किए जाने के बाद बिल के पक्ष में वोट देने का निर्णय लिया है. टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि कल लोकसभा में पार्टी विधेयक का समर्थन करेगी.
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने राज्यसभा सांसदों को 3 अप्रैल 2025 को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. इस बीच, इंडिया ब्लॉक (जिसमें कांग्रेस, टीएमसी, आप, सपा और राजद शामिल हैं) की बैठक 1 अप्रैल को शाम 6 बजे निर्धारित है, जिसमें वक्फ बिल पर रणनीति बनाई जाएगी.
विपक्षी दलों ने इस विधेयक को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है. बिहार की सत्ता में रह चुकी पार्टी राजद (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इसे ‘असंवैधानिक विधेयक’ करार दिया और भाजपा पर ‘नागपुर का कानून’ थोपने का आरोप लगाया. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बिल का विरोध करने का स्पष्ट रुख अपनाया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ में सुधार समय की मांग है. उन्होंने वक्फ अमेंडमेंट बिल का विरोध कर रहे लोगों से पूछा कि “जो इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं…क्या वक्फ बोर्ड ने कोई कल्याण किया है? सब कुछ छोड़िए, क्या वक्फ ने मुसलमानों का भी कोई कल्याण किया है? इसके बाद उन्होंने कहा कि वक्फ निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है. यह किसी भी सरकारी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का माध्यम बन गया है और रिफॉर्म समय की मांग है और हर रिफॉर्म का विरोध होता है.”
लोकसभा में कल इस बिल पर 8 घंटे तक चर्चा होने वाली है. स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया है, हालांकि विपक्ष ने 12 घंटे की मांग की थी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है.
आज दोपहर विपक्षी दलों ने बिल पर नाराजगी जताई और बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) से वॉकआउट कर दिया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर अपने एजेंडे को थोपने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़िए: मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…