देश

Delhi: 70 विधानसभाओं में तैनात होंगी 2-2 एंटी स्मॉग गन, 3 शिफ्ट में होगा काम, दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ शुरू हुई जंग

दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को धूल प्रदूषण के खिलाफ ‘पानी छिड़काव अभियान’ की शुरुआत की. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को हराने के लिए पूरी दिल्ली में एंटी स्मॉग गन को रवाना किया है.

2-2 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाई जा रही हैं

दिल्ली सरकार का दावा है कि “आप” सरकार और दिल्ली की जनता के प्रयासों से दीपावली के बाद भी प्रदूषण नहीं बढ़ा है. अब इस लड़ाई को और बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है. आज से दिल्ली की 70 विधानसभाओं में 2-2 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाई जा रही हैं, जो 3 शिफ्ट में काम करेंगी.

AQI स्तर 360 पर नियंत्रित हुआ

गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली के अंदर चार दिन पहले प्रदूषण का स्तर 350 का एक्यूआई पार कर गया था. ये अनुमान लगाया जा रहा था कि दीपावली के अगले दिन पटाखों के प्रदूषण से दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंच जाएगा, लेकिन मैं दिल्ली के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं क‍ि उनके प्रयास से आज एक्यूआई स्तर 360 पर नियंत्रित हुआ है. प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में नहीं जा पाया है. इसके लिए दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई, कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, मैं उनसे भी निवेदन करना चाहता हूं क‍ि पूरी दिल्ली जिस तरह से खुशियों के साथ और लोगों की ज़िंदगी बचाने के अभियान में लगी हुई है, अगर आपका भी सहयोग होता, तो प्रदूषण का स्तर और कम होता. मैं दिल्ली के आसपास जो भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं राज्यों में उनसे से भी निवेदन करना चाहता हूं कि वहां पर भी अगर पटाखों पर सक्रिय नियंत्रण किया जाए, तो प्रदूषण के स्तर को और कम किया जा सकता है.

गोपाल राय का कहना है कि दीपावली के अगले दिन प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, लेकिन फिर भी लापरवाही की ज़रूरत नहीं हैं. दिल्ली सरकार आज से प्रदूषण के स्तर को गंभीर श्रेणी में जाने से रोकने के लिए पानी छिड़काव का विशेष अभियान पूर्वी दिल्ली के अंदर शुरू कर रही है. दिल्ली के अंदर सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज से दो-दो मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात किए जा रहे हैं. तीन शिफ़्ट में दिल्ली के अंदर सुबह से रात तक सड़कों पर पानी का छिड़काव का काम आज से शुरू हो रहा हैं. हॉट स्पॉट एरिया में इसे और सघनता के साथ चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- पहले पैर छुए, फिर तमंचा निकालकर किया हमला; शाहदरा में दिवाली की रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली के लोगों से हमारी अपील है कि आपका भी हमें इसमें सहयोग चाहिए. अगर आपके आसपास कहीं भी धूल उड़ती दिखती है. कहीं कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल उड़ रही है, तो आप अपने मोबाइल में ग्रीन दिल्ली ऐप डाउनलोड कर लीजिए और उस पर फ़ोटो खींचकर ज़रूर भेजें. अगर आपके आसपास कहीं आग लग रही है और उस से धुआं निकल रहा है, तो भी आप फोटो खींचकर के ग्रीन दिल्ली ऐप पर ज़रूर भेजें. अगर आप सड़क पर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं, तो प्लीज आपसे हाथ जोड़कर निवेदन हैं रेड लाइट पर गाड़ी का इंजन बंद कर लीजिए. आप सबके सहयोग से दिल्ली सरकार 24 घंटे प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए काम कर रही है और हमें भरोसा है कि हम सब मिलकर जैसे दीपावली के अगले दिन प्रदूषण के स्तर को कम करने में सफल हुए हैं, आगे भी ये लड़ाई जारी रखेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

5 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

9 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

23 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

29 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

44 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

49 minutes ago