सीएम हेमंत सोरेन. (फाइल फोटो)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के निर्वाचन आयोग से आठ नवंबर तक त्योहारों को देखते हुए राज्य के सरकारी कर्मियों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टी देने की मांग की है. सीएम सोरेन ने कहा है कि 31 अक्टूबर को दीपावली थी और अब इस महीने भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, चित्रगुप्त पूजा और चार से आठ नवंबर तक छठ महापर्व है. ये सभी पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.
मुख्यमंत्री सोरेन ने इन त्योहारों के दौरान आमजन सहित सरकारी कर्मी, पुलिसकर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं, लेकिन सूचना मिली है कि चुनाव एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन कर्मियों को किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दे रहा है. सीएम सोरेन ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वे सभी जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दें कि वे पूजा के दौरान इन कर्मियों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टियां दें. सोरेन ने चुनाव ड्यूटी के लिए जब्त की गई बसों और अन्य वाहनों को भी दो से आठ नवंबर तक अस्थायी रूप से रिलीज करने की मांग की है, ताकि छठ के अवसर पर घर पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो.
ये भी पढ़ें: पहले पैर छुए, फिर तमंचा निकालकर किया हमला; शाहदरा में दिवाली की रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
बता दें कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान कराया जाना है. दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव को देखते हुए सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने सभी कर्मियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने का आदेश दे रखा है. सरकार के 16 विभागों के कर्मियों की सेवा को अति आवश्यक श्रेणी में रखा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…