देश

UPSC परीक्षा में 7वीं रैक लाए अनंतनाग के वसीम अहमद भट्ट, तीसरी कोशिश में पूरा हुआ सपना

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 7वां रैंक हासिल कर वसीम अहमद भट्ट ने न केवल अनंननाग का नाम रोशन किया है बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए वह मिसाल भी बने हैं. अनंतनाग के छोटे से गांव बारगाम के रहने वाले वसीम अहमद भट्ट का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है. सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है.

24 वर्षीय वसीम अहमद भट्ट ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों और साथ ही हर उस शख्स को दिया जिन्होंने उनका हर कदम पर साथ दिया.

उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी श्रीनगर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. 2020 की असफल कोशिश के बाद 2021 में वसीम अहमद ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 225वां रैंक हासिल किया था. वसीम के पिता जम्मू-कश्मीर कृषि विभाग में काम करते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं.

वसीम बताते हैं,”जब मैं छोटा था तभी मेरे घर में सभी लोग कहते थे कि मैं एक दिन बड़ा होकर डीएम बनूंगा. जब मैं एनआईटी श्रीनगर में था तब मुझे यूपीएससी के बारे में पता चला और फिर मैंने तैयारी शुरू कर दी.” कश्मीर को लेकर उनके नजरिए के बारे में पूछने पर वसीम ने कहा कि वे यहां के लोगों की सेवा करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

2 minutes ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

4 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

15 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

28 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

37 minutes ago