खेल

WTC Final: IPL की धूम के बीच मिशन ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों का आगाज, कोच द्रविड़ ने शुरू की तैयारी, PHOTO

ICC World Test Championship Final 2023: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है.  7 से 11 जून तक WTC फाइनल इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा. आईपीएल 2023 की धूम के बीच क्रिकेट फैंस का ध्यान लगातार इस इवेंट पर रहा है क्योंकि टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका है अपने लंबे इंतजार को खत्म करने का और आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का. मौजूदा सीजन में अब बस तीन टीमों का खेल बाकी है. अन्य टीमों का सफर इस सीजन खत्म हो चुका है. इन टीमों में से वो खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल हैं वो अब  बड़े मिशन की तैयारी में जुट चुके हैं- जो है मिशन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल. वहीं बाकी खिलाड़ी आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद इंग्लैंड रवाना होंगे और टीम के साथ जुड़ेंगे.

मिशन ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों का आगाज

लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही टीम इंडिया इस बार कोई गलती नहीं करना चाहेगी. टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट फैंस काफी समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं और अब उम्मीद है की ये इंतजार खत्म होगा.

ये भी पढ़ें: IPL टिकट को लेकर स्‍टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, ये VIDEO देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

Get your friends, form a circle and replicate this fun drill! 😉😀😀🏏#TeamIndia pic.twitter.com/X6iOuXPrhY

— BCCI (@BCCI) May 26, 2023

गुरुवार 25 मई से इस खिताबी मुकाबले की तैयारी भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू कर दी. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कोच राहुल द्रविड़ और उनके सपोर्ट स्टाफ के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर की तस्वीरें पोस्ट कर तैयारियों की शुरुआत की जानकारी दी. इन तस्वीरों की सबसे खास बात है- टीम इंडिया की नई ट्रेनिंग किट. वैसे तो अभी कप्तान समेत कई सीनियर खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जुड़े है लेकिन जल्द वो भी इस मिशन के लिए इंग्लैंड पहुंच जाएंगे.

WTC Final के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (WK), केएस भरत (WK), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट और उमेश यादव

स्टैंडबाय- सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

25 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

41 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago