Maharashtra Petrol Pump Beating: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां अकोला नाका स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए कतार में खड़े लोग आपस में ही भिड़ गए.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के अकोला नाका स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए मची अफरा-तफरी के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला. डीजल के लिए लगी लंबी कतार में नंबर लगाने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए.
इस दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं पार हो गईं और लोगों ने पास रखे डीजल के प्लास्टिक डिब्बों (Plastic containers) से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प के कारण पेट्रोल पंप पर काफी देर तक अराजकता और दहशत का माहौल बना रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वाशिम के अकोला नाका स्थित इंडियन पेट्रोल पंप (Indian petrol pump) पर शनिवार को डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. इसी बीच लाइन में नंबर लगाने की बात को लेकर दो गुटों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई.
हैरानी की बात यह रही कि मारपीट के दौरान लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पास पड़े प्लास्टिक के बड़े डिब्बों (कैन्स) को ही हथियार बना लिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे के सिर और शरीर पर डिब्बों से दे-दनादन वार कर रहे हैं.
इस ‘गैंगवार’ जैसी स्थिति को देख पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. काफी देर तक वहां शोर-शराबा और मारपीट चलती रही. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…