पेड़ पर फंसे शख्स को किया गया रेस्क्यू (फोटो- ANI)
Kolhapur Man Rescued: महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिले की सीमा के आसपास बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं. बाढ़ के पानी में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. इस बीच कोल्हापुर-सांगली जिले की सीमा पर वरना नदी के बीच एक पेड़ पर 50 वर्षीय व्यक्ति करीब 12 घंटे तक फंसा रहा. इसको बचाव दल ने शुक्रवार को रेस्क्यू किया.
बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर आपदा मोचन दल (केडीआरएफ) के कर्मियों ने इस व्यक्ति को बचा लिया. कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण पंचगंगा ओर वरना समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है.
कोल्हापुर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रसाद सांकपाल ने कहा, ‘‘व्यक्ति की पहचान सांगली के शिराला में लखेवाड़ी गांव के निवासी बजरंग खामकर के रूप में हुई है. खासकर गुरुवार रात करीब नौ बजे पुल से वरना नदी का जलस्तर देखने गया था. लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया तथा पानी के तेज बहाव में बह गया.’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह कुछ लोगों ने उसे उफनती नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसा हुआ देखा और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया.’’ उन्होंने बताया कि व्यक्ति को बचाने के लिए तुरंत केडीआरएफ को भेजा गया. सांकपाल ने कहा, ‘‘टीम कमांडर कृष्णा सोर्ते, सुनील कांबले, शुभम काटकर, जीवन कुबड़े, श्रवण और सोमनाथ सुतार के नेतृत्व में बचाव दल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे बचाव नौका का इस्तेमाल करके पेड़ पर फंसे खामकर को बचा लिया.’’
बता दें कि कोल्हापुर में पंचगंगा उफान पर है और नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 41.2 फुट पर पहुंच गया है. कोल्हापुर के जिला प्रभारी मंत्री दीपक केसरकर ने गुरुवार को कोल्हापुर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी नहीं किया है और कर्नाटक के अलमाटी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है.
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…