रोहित शर्मा, संजू सैमसन
Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली तो फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. फैंस इस बात से नाराज थे कि सैमसन को विंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में जगह क्यों नहीं दी गई. संजू को न तो मिडिल ऑर्डर में जगह मिली और न ही विकेटकीपर के तौर पर वे टीम में जगह बना सके. इसको लेकर उनके फैंस बेहद नाराज नजर आए.
एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, “मतलब ये साफ़ हो गया कि विश्व कप के लिए भारत के दूसरे विकेटकीपर की पहली पसंद ईशान किशन हैं. यानी सैमसन के लिए अभी भी राहें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुश्किल हैं. मेरी नज़र में मिडिल ऑर्डर में हर हाल में संजू सैमसन ज़्यादा बेहतर विकल्प होते.”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत गलत बर्ताव किया है भारतीय कैप्टन रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को मौका न देकर. संजू सैमसन बहुत बढ़िया प्लेयर है. क्या दुश्मनी है इन लोगों की? जो इंडिया का कप्तान बनता है वो इसी तरह की हरकत करता है.”
वहीं एक यूजर ने लिखा, “संजू सैमसन को किस आधार पर टीम में चुना जाता है और किस आधार पर उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया जाता है. क्या राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा इस पर सफाई देंगे?”
सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने से पूर्व क्रिकेटर भी हैरान नजर आए. एस बद्रीनाथ ने सूर्यकुमार यादव की फोटो ट्वीट कर तंज किया, “ऐसा लगता है कि यही एक तरीका है जिससे संजू टीम में खेल सकते हैं.” दरअसल कल के मैच में सूर्यकुमार संजू की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे थे. इसी मैच में संजू को बाहर रखा गया था.
टी-शर्ट के साइज और नई टी शर्ट के आने में देरी होने की वजह से सूर्यकुमार संजू सैमसन की जर्सी पहनकर वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरे थे. हालांकि फैंस ने इसके लिए सूर्या की तारीफ की लेकिन फैंस का गुस्सा सबसे ज्यादा कप्तान रोहित शर्मा पर फूटा. बता दें कि पहले एकदिवसीय में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…