देश

Watch: कुल्लू में कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश ने तबाही मचा रखी है. जगह-जगह हो रहे भारी भूस्खलन की वजह से लोगों के सपनों के आशियाने ढहती हुई दिखाई दे रही है. कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई है. चारों तरफ सिर्फ मलबे और धूल ही रह बचा है. भूस्खलन में फंसे होने की आशंका वाले लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)को तैनात किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

सीएम सुक्खू ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रशासन ने खतरे की पहचान कर ली है और दो दिन पहले व्यावसायिक इमारत को खाली करा लिया है. हालांकि, वीडियो में कई घरों को ढहते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले सीएम ने कहा था कि पूरा राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन जैसी घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हज़ारों घर या तो तबाह हो गए हैं या फिर रहने लायक नहीं रह गए हैं. बारिश और बाढ़ के कारण हुई तबाही को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का फ़ैसला किया है.”

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: लैंडर से बाहर निकलकर ‘प्रज्ञान’ ने किया ‘मून वॉक’, चांद की सतह पर छोड़े अशोक स्तंभ और ISRO के निशान

यहां देखें वीडियो:

राज्य में अब तक कुल 8,014.61 करोड़ रुपये का नुकसान

लगातार बारिश के कारण संवेदनशील पहाड़ी राज्य में भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ के साथ बहुत तबाही हुई है. राज्य सरकार ने पहले पूरे राज्य को “प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र” घोषित किया था और नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए काम कर रही है. इस मानसून सीजन में भारी बारिश के तीन बड़े दौर के कारण कुल 709 सड़कें बंद हो गई हैं. हिमाचल प्रदेश सरकार का अनुमान है कि 24 जून, जब राज्य में मानसून आया था, तब से जारी बारिश के कहर से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को कुल 8,014.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago