देश

हमारे जीवन में एक गुरु का होना बहुत जरूरी- युवाओं के साथ भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने साझा किए अपने अनुभव

एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के दिल्ली स्थित द्वारका कैंपस में इंडस्ट्री कम ओरिएंटेशन 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को हमेशा मौजू और फैशनेबल होना चाहिए.

सीएमडी उपेंद्र राय ने पत्रकारिता में अपना भविष्य तलाश रहे युवाओं के साथ अपने अनुभवों को साक्षा किया और उन्हें खोजी पत्रकारिता, खबरों की दुनिया का सार और मीडिया जगत से जुड़ी तमाम बारीकियों को बताया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे.

जिंदगी में एक उम्र के बाद अपने जीवन के फैसले खुद लेने चाहिए

उपेंद्र राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि इस दुनिया में हम दूसरे की इच्छाओं को पूरा करने नहीं आए हैं. इसलिए अपने अंतर्मन की आवाज को सुनें और उसी के हिसाब से अपने फैसले लें. जीवन में बुद्ध के रास्ते पर चलना बहुत जरूरी है. बुद्ध की बातों का अनुसरण करना चाहिए. इसके साथ ही हमेशा अपनी लाइफ में त्याग के लिए तैयार रहना चाहिए. जिंदगी में एक उम्र के बाद अपने जीवन के फैसले खुद लेने चाहिए. क्योंकि हम यहां पर किसी और के लिए जीने नहीं आए हैं.

हमारी जिंदगी में एक गुरु का होना बहुत जरूरी होता है

उन्होंने कहा, हमारी जिंदगी में एक गुरु का होना बहुत जरूरी होता है. गुरु हमारे ज्ञान की चेतना को जागृत करने के साथ ही हमारे जीवन को एक आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन अगर हम अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि अपने गुरु का सम्मान करें, क्योंकि गुरु के सम्मान से ही हमारा कल्याण होगा. गुरु के बिना ज्ञान पाना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें- APJ Institute में Industry Cum Orientation कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

गुरु परमचेतना से हमारा साक्षात्कार करवाते हैं

गुरु परमचेतना से हमारा साक्षात्कार करवाते हैं. हमें देखना चाहिए कि हमने अपने जीवन में क्या अर्जित किया है. हम सभी को अपने अंदर की (आत्मा) आवाज को सुनना चाहिए.

न्यूज चैनल में दिखाई देता है 25 सालों का अनुभव

भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिल रही है. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचा रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

14 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

25 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

29 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago