देश

UP Politics: “बीजेपी से बेहतर कैंडिडेट हमारे पास हैं”, सपा विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सियासी माहौल गर्म है. चुनाव से पहले दल-बदल का खेल भी जमकर खेला जा रहा है. ताजा चर्चा के मुताबिक समाजवादी पार्टी के दो विधायकों पूजा पाल और इंद्रजीत सरोज के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उनके पास बीजेपी से बेहतर कैंडिडेट हैं.

शिवपाल ने किया अटकलों को खारिज

सूत्रों के मुताबिक दोनों ही विधायकों के साथ कुछ सपा नेता भी भाजपा का जल्दी ही दामन थाम सकते हैं. शिवपाल यादव ने कहा, “अभी तक हमारा कोई भी विधायक तो गया नहीं, जहां तक हम अपना संगठन मजबूत करने में लगे हैं.” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी से बेहतर कैंडिडेट हमारे पास हैं.” इस चर्चा को अफवाह करार देते हुए शिवपाल ने कहा, “हम संगठन के साथ पूरी टीम बैठकर नेताओं से बात करेंगे और हम सभी एक होकर बात करेंगे. ये सब झूठी बाते हैं.”

ये भी पढ़ें- VIDEO: मेवात में सांप्रदायिक बवाल, महादेव मंदिर की ओर निकल रही शोभा यात्रा पर पत्‍थरबाजी, हिंसा रोकने को पुलिस तैनात

भाजपा मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया पलटवार

वहीं शिवपाल सिंह यादव की प्रतिक्रिया के बाद जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है. भाजपा के मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिवपाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “बहुत सारे लोग हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में आना चाहते हैं. बहुत लंबी लिस्ट है. केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करता है.”

दयाशंकर सिंह ने ये भी कहा, “जब केंद्रीय नेतृत्व फैसला कर देगा तो, आप देखेंगे कि कितने लोग बीजेपी में आना चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि सभी दलों से लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. सीएम योगी के मंत्रिमंडल में डेढ़ दर्जन मंत्री मिलेंगे जो पार्टी में बहुत जल्दी आए थे और अब हमारे मंत्रिमंडल की शोभा बढ़ा रहे हैं. दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो जिस लायक होगा उसका उस तरह से सम्मान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago