देश

Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर दर्ज की गई गिरावट, इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में आया बदलाव

Petrol Diesel Today Rate: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम नए जारी कर दिए हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है.  ब्रेंट क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है और अब यह 73.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है. वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई के दाम भी 67.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. लेकिन भारत के महानगरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि कुछ शहरों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिला है.

आपको बता दें कि लगभग 10 महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022 मई में महीने में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव किया गया था. भारत में रोज पेट्रोल डीजल के नए दाम रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं.

महानगरों में नहीं बदले तेल के दाम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं तो डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की एक लीटर कीमत 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है.

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई इलाकों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदले पेट्रोल डीजल के दाम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे के बढ़ोतरी के साथ 89.75 रुपये लीटर पहुंच गया है. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे महंगा हुआ है और 96.57 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 14 पैसे चढ़कर 89.76 रुपये लीटर हो गया है. हालांकि गुरुग्राम में पेट्रोल हुआ है और 49 पैसे गिरकर 96.89 लीटर हो गया है. वहीं डीजल में 19 पैसे सस्ता होकर 90.24 रुपये लीटर बिक रहा है.

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago