Bharat Express DD Free Dish

‘चलिए, जीत जाइए पक्का’… एयरपोर्ट पर जब कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और महिलाओं व युवाओं के चुनावी मूड के बारे में बातचीत की.

आज (रविवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. लेकिन यहां का आकर्षण सिर्फ जनसभा ही नहीं था. इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने कुछ समय निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात में पीएम मोदी ने खासतौर पर महिलाओं और युवाओं के चुनावी मूड को समझने की कोशिश की.

पीएम मोदी ने इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी एयरपोर्ट पर ही कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे सवाल-जवाब करने लगे. सबसे पहले उन्होंने पूछा कि क्या महिलाएं भाजपा को वोट देंगी? जवाब में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ‘हाँ’ कहा. फिर पीएम मोदी ने युवाओं के बारे में पूछा, तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा भी भाजपा के साथ हैं. इस पर पीएम मोदी ने सभी को उत्साहित करते हुए कहा, ‘चलिए, जीत जाइए पक्का.’

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चुनाव के बीच इस तरह की नज़दीकी और सीधे बातचीत ने भाजपा समर्थकों के बीच जोश और उम्मीद और बढ़ा दी है.

टीएमसी सरकार पर मोदी का हमला

कूचबिहार में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने मालदा जिले में सात अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना का जिक्र किया और कहा कि यह पूरे देश के लिए चिंता की बात है. उनका कहना था कि बंगाल में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल उठाया हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सीमावर्ती जिलों में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. इस वजह से जनसंख्या का ढांचा बदल रहा है और कई इलाके विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैयार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: TMC की ‘कटमनी’ पॉलिटिक्स पर पीएम मोदी का बड़ा खुलासा, बंगाल में बताए जनता के पास दो विकल्प

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read