देश

’10 घंटे में 19 राज्यों पर टूटेगी आफत…!’ 75 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update 26 August 2026: देश के मौसम का मिज़ाज एक बार फिर पूरी तरह बिगड़ने वाला है और अगले 10 घंटों के भीतर आसमान से ऐसा बवंडर उठने वाला है जिसने मौसम विभाग (IMD) की भी नींद उड़ा दी है. 26 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का महा-अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे, जो बड़े-बड़े पेड़ों को जड़ से उखाड़ सकते हैं. अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं या पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आफत में डाल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बदरा का तांडव(Weather Update 26 August 2026)

राजधानी दिल्ली में आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट है (मैक्सिमम टेम्परेचर 33°C).वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत दर्जनों जिलों में मूसलाधार बारिश और 75 की स्पीड से झन्नाटेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट ठोका गया है. लखनऊ में पारा 29°C तक रहेगा, लेकिन बादलों का बवाल पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा.

प्रमुख शहरों का मौसम:

शहर अधिकतम तापमान (26 अगस्त) न्यूनतम तापमान (26 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 33°C 26°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 24°C 21°C

बिहार-झारखंड में बिजली-आंधी का कहर

पूर्वी भारत में आज (Weather Update Today) बादलों की आकाशीय बिजली भारी तबाही मचा सकती है. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर समेत 20 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की आंधी के साथ वज्रपात का सीधा अलर्ट है. पटना का तापमान 32°C रहेगा. उधर झारखंड के रांची, दुमका, बोकारो और गिरिडीह में 60 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिसे देखते हुए किसानों और आम लोगों को खुले मैदानों से दूर रहने को कहा गया है.

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

हिमाचल और उत्तराखंड जाने वाले टूरिस्टों के लिए रेड-सिग्नल है! शिमला, मनाली, चंबा और सोलन में 70 KM/h की आंधी के साथ भारी बारिश होगी; मनाली का मिनिमम टेम्परेचर 9°C तक गिर गया है. उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में आफत के बादल छाए रहेंगे. वहीं राजस्थान के जयपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर में तेज आंधी के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी दी गई है.

पंजाब, हरियाणा और एमपी का हाल क्या?

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और बठिंडा में 60 की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छतरपुर और कटनी में मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने का डर है. इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा और केरल में भी मानसून की फुल-टू दबंगई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें-कार-बाइक वालों को टोल से मुक्ति, बिहार सरकार का बड़ा फैसला, जानें कमर्शियल वाहनों के लिए क्या हैं नए रेट

समंदर से लेकर असम तक बने चक्रवात

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तट पर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. साथ ही दक्षिण असम पर भी एक वेदर सिस्टम एक्टिव है. इसी डबल सिस्टम के चलते पूरे देश में हवाओं का रुख बेहद खतरनाक हो गया है. प्रशासन ने साफ हिदायत दी है कि आंधी-तूफान के दौरान कमजोर मकानों, विज्ञापनों के होर्डिंग्स और बड़े पेड़ों के नीचे शरण बिल्कुल न लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

1 hour ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago