देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में धुंध और उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर

Weather Update: देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है और खासकर उत्तर और पश्चिमी भारत में इसका असर महसूस किया जा रहा है. दिल्ली-NCR में दिवाली के बाद से सुबह के समय धुंध और हल्की कोहरे की चादर छाई रहती है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह भी राजधानी में कई जगह हल्की धुंध देखने को मिलेगी.

हालांकि दोपहर तक आसमान साफ होने की संभावना है और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, रात का न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिनभर हवा की गति भी 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से रहेगी.

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क लेकिन ठंडक बढ़ी

उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत में दीपावली के बाद हवा हुई ‘जहरीली’, जानें आज मौसम का हाल

उत्तराखंड में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी हिस्सों में भी देखा जा सकता है, जिससे तापमान में गिरावट होगी. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

30 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago