आप नेता सौरभ भारद्वाज.
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) के 13 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा. ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में हो रही है.
आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तत्कालीन मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले को बाद में ईडी ने टेकओवर करते हुए इसी साल जुलाई के महीने में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान 2018-19 में करीब 5600 करोड़ रुपये की लागत से 24 अस्पताल परियोजना को मंजूरी दी गई थी. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी और तमाम अनियमितताएं सामने आई थीं.
यह भी पढ़ें- निक्की अकेली नहीं! जानिए भारत में रोजाना दहेज के लिए कितनी बेटियों की होती है हत्या?
आरोप है कि आईसीयू अस्पताल परियोजना की लागत 1125 करोड़ रुपये थी, लेकिन महज 50 फीसदी काम होने पर 800 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए.
इनमें 11 ग्रीनफील्ड परियोजनाएं और 13 ब्राउनफील्ड परियोजनाएं शामिल थीं. 6 महीने में आईसीयू अस्पताल बनने थे, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा. इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं.
आरोप है कि एलएनजेपी अस्पताल की लागत बिना किसी ठोस प्रगति के 488 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपए हो गई. कई जगहों पर निर्माण कार्य बिना अनुमति के शुरू किया गया था और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई. इसके अलावा, अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) का काम 2016 से लंबित है और इसमें जानबूझकर देरी के आरोप हैं.
इस मामले में भारद्वाज के अलावा आप नेता सत्येंद्र जैन की भी जांच चल रही है. भारद्वाज, जो पहले दिल्ली विधानसभा में ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, आप सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…