बजट में क्या होगा खास बदलाव.
Budget 2024: कल यानी 1 फरवरी को लोक सभा में आम बजट पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई बड़े ऐलान करेंगी. साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी कई बदलाव होंगे. जिसमें एलपीजी के दाम, मनीट्रांसफर को लेकर खास नियम में बदलाव होने के साथ ही फास्टैग पेमेंट में भी खासा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बदलाव का आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा.
जब लोक सभा में आम बजट पेश किया जाएगा तो सबकी निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर होंगी. जनता यह जानना चाहेगी कि LPG के दाम में क्या खास बदलाव होने वाला है. चूंकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनी हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है. ऐसे में देखना होगा कि आखिर इस बार के बजट में एलपीजी को लेकर राहत मिलती है, या झटका लगता है.
मनी ट्रांसफर के लिए लोगों को बैंक का चक्कर नहीं लगना पड़ता है, बल्कि लोग घर बैठे एक क्लिक में IMPS मनी ट्रांसफर कर लेते हैं. ऐसे में कल जो मनी ट्रांसफर को लेकर भी बदलाव हो सकता है. माना जा रहा है कि 1 फरवरी 2024 से यूजर्स सिर्फ रिसीव करने वाले के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट का नाम जोड़कर IMPS के जरिए मनी ट्रांसफर कर सकते हैं. NCPI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, अब इसमें लाभार्थी यानी बेनिफिसियरीज को IFSC कोड की जरुरत नहीं होगी.
पीएफआरडीए यानी पेशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने जनवरी में एक सर्कुलेशन जारी किया था. जिसमें एनपीएस के तहत निवेश के लिए धन की निकासी के लिए खास दिशा निर्देश दिए गए थे. जिसमें कहा गया था कि अब ग्राहक पहले घर को खरीदने या बनाने के लिए आंशिक तौर पर मनी विड्रॉल कर सकते हैं. बता दें कि यह नियम 1 फरवरी 2024 से लागू किया जाएगा.
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक 31 जनवरी के बाद बिना केवाईसी वाले सभी फास्टैग को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा. यानी 1 फरवरी को उपभोक्ता को यह तय करना होगा कि उसके फास्टैग की केवाईसी पूरा हुआ है या नहीं. जानकारी के मुताबिक, देश में इस वक्त 7 करोड़ फास्टैग जारी किए गए हैं. जिनमें से 4 कोरोड़ एक्टिव हैं. वहीं 1.2 करोड़ डुप्लीकेट फास्टैग हैं.
यह भी पढ़ें: आम बजट से रेलवे को क्या-क्या मिलेगा, Vande Bharat समेत इन चीजों पर रहेगी सरकार की नजर
पंजाब और सिंध बैंक की खास एफडी स्कीम ‘धन लक्ष्मी 444’ के लिए आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 है. ऐसे में इसमें निवेश किया जा सकता है. यह एफडी की 444 दिनों के लिए मान्य होती है. जबकि इसमें 7.4 फीसदी का ब्याज मिलता है. सुपर सीनियर के लिए ब्याज दर 8.5 फीसदी है. इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्रहकों को इस समय होम लोन के लिए छूट दे रहा है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किस्त जारी करेगा. बता दें कि सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड (SBG) की सिरीज 4-12 फरवरी को खुलेगी. जबकि, 16 फरवरी 2024 को बंद हो जाएगी. इसके पहले वाली किस्त 18 दिसंबर को खुली थी, जबकि 22 दिसंबर को बंद हो गई थी. जानकारी रहे कि इस किस्त के लिए केंद्रीय बैंक ने सोने की कीमत 6,199 रुपये प्रति ग्राम रखा था.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…
सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…
दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…
ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…
अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…
Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…