देश

देश के कई राज्यों में ‘जल तांडव’, उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन, अलर्ट जारी

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जल’तांडव’ हो रहा हो. देश के उत्तरी हिस्से में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में स्थिति बहुत ही खराब हो गई है. यहां भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड भी हो रहे हैं, जिसके कारण कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. हिमाचल के मंडी में भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया. वहीं, यहां भारी बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है. नदी किनारे स्थित कई घर उसके तेज बहाव में बह गए हैं. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

Heavy Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद तबाही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है. यहां कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जा रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, प्रदेश में भारी बारिश के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी अलर्ट मोड में दिख रहे हैं. उन्होंने सोमवार को देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सारी तैयारियों के बारे में जानकारी ली. उत्तराखंड की चमोली पुलिस के अनुसार, बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर गुलाबकोटी के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई. जिसके बाद सड़क पर पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और चट्टान आ गिरे. इससे सड़क बाधित हो गई है.

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Election Results: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 8 और 10 जुलाई को हुई थी वोटिंग

हिमाचल के मंडी में ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है. एएनआई ने मंडी में ब्यास नदी का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके अलावा प्रदेश में भूस्खलन की भी घटना हुई हैं. मंडी में ही भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. आज यहां प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा,”मंडी से 7 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन हुआ है. हमने मशीने मंगवाई है. रास्ता साफ करने का काम जल्द शुरू होगा. दूसरी तरफ जाना संभव नहीं है इसलिए ड्रोन के माध्यम से पता लगाया है कि दूसरी तरफ भी भूस्खलन है. PWD और NHAI मिलकर काम कर रही हैं.”

वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago