देश

Weather Update: उत्तर-दक्षिण में मौसम की दोहरी मार: उत्तर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, दक्षिण में दितवाह तूफान हो रहा एक्टिव

Weather Update: दिसंबर के पहले सप्ताह से ही उत्तर भारत में ठंड अपना असर दिखाने लगी है. दिल्ली से लेकर बिहार तक सुबह के समय आसमान में कोहरे की चादर देखी जा रही है. वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट भी जारी किया है.

IMD ने चक्रवात दितवाह पर अपडेट देते हुए बताया कि आज कुछ राज्यों में इसका असर तेज हो सकता है, जिसके चलते बारिश की संभावना बढ़ गई है.

नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी. अब दिसंबर आते-आते ठंड ने और जोर पकड़ लिया है. दिल्ली से लेकर बिहार तक कई इलाकों में सुबह कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ दिखा.

इस बीच IMD ने कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है. दितवाह को लेकर विभाग का कहना है कि आज कई इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है, जिससे भारी बारिश की आशंका है.

दिल्ली में गिर सकता है तापमान

राजधानी दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक दे दी है. IMD का कहना है कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेज गिरावट हो सकती है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा सकता है, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ेगी.

यूपी-बिहार में कोहरा बढ़ा

उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कोहरे ने कई हिस्सों को ढक लिया है. हालांकि दिन चढ़ने पर धुंध कम हो जाती है. IMD का कहना है कि इस हफ्ते यूपी में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड बनी रहेगी.

बिहार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिल रही है. राज्य के लगभग 23 जिलों—जैसे मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और जमुई में घना कोहरा छाया हुआ है. इन जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे कोहरा और बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- Cold effect : दिल्ली में ठंड बढ़ी, शीतलहर का असर तेज: राजधानी में सिहरन बढ़ी.

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है. जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. इस कड़ी ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है.

उत्तराखंड में भी ठंड तेज हो गई है. यहां दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. सूखी ठंड के कारण लोग परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

दक्षिण में दितवाह का असर, हालात अब भी बिगड़े

उत्तर भारत ठंड से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. श्रीलंका और दक्षिण–पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन इसका असर अभी भी साफ दिख रहा है. मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

चेन्नई में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं. लगातार बारिश ने दिनभर की रफ्तार थाम दी, सड़कों पर पानी भर गया, कई जगह पेड़ गिर गए और ट्रैफिक घंटों रुका रहा. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों में राहत और बचाव के लिए 103 नावें तैयार रखी हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago