देश

दिल्ली के AQI में एक बार फिरसे बढ़ोतरी, इन जगहों की हालत गंभीर

कुछ दिनों की राहत के बाद आज मंगलवार की हवा एक बार फिर खराबू हो गई है. दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अभी तक खराब श्रेणी में थी, लेकिन अब ये एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई.

क्या कहता है CPCB का डेटा?

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, सुबह 6 बजे तक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 331 था, जो राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण के स्तर में फिर से बढ़ोतरी का संकेत है. कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने पार्टिकुलेट मैटर का और भी ज्यादा कंसंट्रेशन रिकॉर्ड किया. बवाना में एक्यूआई 387, आनंद विहार में 381, वजीरपुर में 362, बुराड़ी में 361, और आरके पुरम में 356 रहा, ये सभी ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में हैं.

आईजीआई एयरपोर्ट उन कुछ जगहों में से एक रहा जहां प्रदूषण काफी कम था, हालांकि इसका एक्यूआई 269 था जो फिर भी ‘खराब’ कैटेगरी में आता है. सीपीसीबी स्टैंडर्ड के मुताबिक, 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब, और 401-500 को गंभीर माना जाता है.

मंगलवार यानी आज सुबह खास इलाकों में कोहरे और स्मॉग की एक साफ परत छाई हुई दिखाई दी. इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर, एक्यूआई 370 के आसपास रहा, जिससे यह ‘बहुत खराब’ जोन में आ गया.

बच्चों-बुजुर्गों के लिए खतरनाक

वहीं, तुगलकाबाद में एमबी रोड पर भी हालात इसी तरह चिंताजनक है, जहां एक्यूआई 302 रिकॉर्ड किया गया. इससे रहने वालों और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है. साथ ही स्थानीय लोगों ने बिगड़ती एयर क्वालिटी पर निराशा जताई.

एक स्थानीय ने कहा, “बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए प्रदूषण बहुत खतरनाक हो गया है. पहले, हम सुबह 5 बजे बाहर निकलते थे, लेकिन अब हमें सुबह 7 बजे तक इंतजार करना पड़ता है. हमारी आंखों में जलन होती है, और हमें लगातार खांसी आती रहती है. सरकार को और सख्त कदम उठाने चाहिए… पानी का छिड़काव काफी नहीं है.”

खराब एयर क्वालिटी

दिल्ली की एक्यूआई में इस सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा ही सही लेकिन सुधार देखा गया था. रविवार और सोमवार को, शहर में एक्यूआई क्रम से 279 और 298 रिकॉर्ड किया गया. इस बीच, सर्दी का मौसम जारी है. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, जो तापमान में लगातार गिरावट और खराब होती एयर क्वालिटी का संकेत है.

ये भी पढें: Weather Update: उत्तर-दक्षिण में मौसम की दोहरी मार: उत्तर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, दक्षिण में दितवाह तूफान हो रहा एक्टिव

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago