देश

मानसून का ‘सुपर-विलेन’ अवतार: 16 राज्यों में 90 की स्पीड से तूफान, आंधी से मचेगा हाहाकार

Weather Update Today: मानसून ने देश में अपना सबसे विकराल और भयावह रूप धारण कर लिया है. दरसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 29 जुलाई को देश के 16 राज्यों के लिए सबसे डरावनी चेतावनी जारी की है. बता दें कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी के चलते आज उत्तर, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने साफ चेताया है कि तेज आंधी से भारी पेड़ उखड़ सकते हैं और बिजली के खंभे गिरने से कई शहरों में घंटों तक ब्लैकआउट रह सकता है.

16 राज्यों में 90 की स्पीड से टॉरनेडो अटैक(Weather Alert 29 July 2026)

मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आज 29 जुलाई को देश के 16 राज्यों में मौसम भयंकर तबाही मचा सकता है. सबसे ज्यादा खतरा हवा की रफ्तार को लेकर है, जो 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस तूफानी अंधड़ के कारण कमजोर पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के तार ताश के पत्तों की तरह बिखर सकते हैं.

वहीं लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होने और सड़कों पर यातायात ठप होने की बड़ी चेतावनी(Weather Update Today) दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को साफ हिदायत दी है कि बिना बेहद जरूरी काम के खुले आसमान के नीचे या यात्रा पर न निकलें.

दिल्ली-एनसीआर में तूफानी हवाएं(Delhi Weather Update Today)

राजधानी दिल्ली और आसपास के पूरे एनसीआर में आज 29 जुलाई को मौसम प्रचंड रूप दिखाने वाला है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होगी. आंधी के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक पूरी तरह ठप होने की भयंकर आशंका है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

यूपी और बिहार में वज्रपात का बड़ा अलर्ट(Weather Update Rain Alert)

उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गाजीपुर और सोनभद्र समेत दर्जनों जिलों में आज (Weather Update Today) बारिश और 60Km/h की आंधी का ‘डबल अटैक’ होने वाला है. वहीं बिहार के पटना, गया, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश के साथ भयंकर बिजली गिरने यानी वज्रपात का महा-अलर्ट जारी किया गया है. निचले इलाकों में पानी भरने और छोटी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सिस्टम का कहर

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक्टिव साइक्लोनिक सिस्टम के कारण जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, टोंक, उदयपुर और जैसलमेर में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी. उधर मध्य प्रदेश के भोपाल, सतना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, विदिशा और दतिया में चक्रवाती सिस्टम के चलते नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं. सड़कों पर जलभराव और अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- BJP ने जारी किया नीतीश का वीडियो तो PK बोले- AI है ये

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का रेड अलर्ट(Weather Update Today)

उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली और रुद्रप्रयाग में 60Km/h की आंधी और भूस्खलन का भारी खतरा है. हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, शिमला और मंडी में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी रास्ते बंद होने की चेतावनी है.

इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण में केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु में समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago