आस्था

गुरु पूर्णिमा विशेष: कैसे वापस पाएं गुरु-शिष्य परंपरा और खोई प्रतिष्ठा?

Guru Purnima 2026: भारत में गुरु-शिष्य परंपरा का एक समृद्ध इतिहास है, जिसमें गुरु को ईश्वर से भी ऊपर माना जाता है. कबीर जी ने कहा है, ‘गुरु गोविंद दोउ खड़े , काके लागूं पाएं. बलिहारी गुरु आपनें , गोविंद दियो बताए. अर्थात गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है.’ अर्थात गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है. पारंपरिक रूप से, गुरु-शिष्य का रिश्ता अर्पण और समर्पण का होता था. शिष्य का गुरु के प्रति सम्पूर्ण समर्पण होता था, जबकि गुरु का स्नेह शिष्य के प्रति निस्वार्थ होता था. इस रिश्ते की मजबूती से सामाजिक मौलिकता और नैतिकता को बल मिलता था.

29 जुलाई को पूरा देश गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) मना रहा है. इस समय अपने शिक्षक और गुरुओं को सम्मान के स्वरूप याद कर रहे हैं. कई लोग अपनी यादों को साझा कर रहे हैं. हालांकि, कम ही लोग अब उसे प्रतिष्ठा की पंरपरा का पान करते हैं जहां गुरु के प्रति समर्पण होता था. वहीं शिक्षा का बाजारीकरण होने से लोग अब शिक्षक को भी किसी सामान की तरह ट्रीट करने लगे हैं.

गुरु शिष्य परम्परा के उदाहरण

  • द्रोणाचार्य-एकलव्य: मूर्ति रख एकलव्य धनुर्धर बना और गुरु ने अपने मानक शिष्य गुरु दक्षिणा के रूप में अंगूठा मांग लिया.
  • परशुराम-कर्ण: कर्ण ने अपने गुरु को कीड़े से बचाने के लिए खुद ही उसका शिकार बनना स्वीकार किया.
  • शुक्राचार्य दैत्य गुरु: जिन्होंने अपने शिष्यों को कामयाब करने के लिए हर नाकाम कोशिश की.
  • चाणक्य और चंद्रगुप्त: इसी जोड़ी ने अखंड भारत को जन्म दिया.

आधुनिक समय में बदलाव

आज के समय में, शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आए हैं. गुरु अब एजेंसी बन गया है, जो आपको किताबों और तकनीक की शिक्षा देता है, जबकि शिष्य ग्राहक बन गया है, जो अपने दिए मूल्य के अनुसार सब कुछ पा लेना चाहता है. आज भी पारंपरिक शिक्षा की मांग है, लेकिन गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं. हमें आवश्यकता है कि हम गुरु और शिक्षक में अंतर करें और शिक्षा के मूल उद्देश्यों को जानें.

गुरु और शिक्षक में अंतर

गुरु एक आध्यात्मिक विषय है, जबकि शिक्षक आधुनिक विषय है. गुरु का स्थान जीवन में सर्वोपरि है, जो हमें जीवन की दिशा देता है. शिक्षक हमें शिक्षा प्रदान करते हैं और जीवन को चलाने के लिए आय के स्रोत के अनुरूप हमें शिक्षा देते हैं. गुरु और अच्छे शिक्षक दोनों का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है. हमें आवश्यकता है कि हम आत्मीय सम्मान को शीर्ष पर रखें और शिक्षा के मूल उद्देश्यों को जानकर शिक्षक के साथ अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने का प्रयास करें.

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर बुध-गुरु कृपा से इन 5 राशियों की बल्ले-बल्ले! कुंभ वाले रहें सावधान, जानें अन्य राशियों का हाल

खोई प्रतिष्ठा पाने की जरूरत

गुरु-शिष्य का रिश्ता अर्पण और समर्पण का होता था. वहीं शिक्षक आपको आधुनिक शिक्षा और तकनीकी से परिचित कराता है. कई मायनों में वो आपको गुरू भी हो सकता है. पहले के समय में गुरु ही शिक्षक भी होता था. हालांकि, आज के दौर में न तो शिक्षक उस तरह से व्यवहार कर रहे हैं और न ही छात्रों में वो नैतिकता बची है. मतलब साफ है कि मानव को जब भी सीखने सिखाने की आवश्यकता होगी उसे एक अच्छे शिक्षक की जरूरत होगी. इस कारण जरूरी है कि बाजारीकरण से ऊपर उठकर हम शिक्षा के मूल उद्देश्यों को जान शिक्षक के साथ अपनी खोई प्रतिष्ठा बचाएं. यह गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2026) का असल सेलिब्रेशन होगा.

guru purnima 2026 wishes, guru purnima message, gurupurnima wishes, guru purnima 2026 status, guru purnima date 2026, गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं, happy guru purnima 2026, गुरु पूर्णिमा 2026, गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, पूर्णिमा कब है, guru purnima 2026 quotes, guru purnima 2026 wishes in hindi

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

15 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

31 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago