Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP ने जारी किया नीतीश का वीडियो तो PK बोले- AI है ये

Nitish Kumar Bankipur Bypoll: जदयू ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें नीतीश कुमार ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है. प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि यह वीडियो नीतीश कुमार का नहीं है, बल्कि एआई से निर्मित है.

Nitish Kumar Bankipur Bypoll

Nitish Kumar Bankipur Bypoll

Nitish Kumar Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति बेहद दिलचस्प हो गई है. बीजेपी जहां अपनी सीट बचाने के लिए एड़ी-चोटी जोर लगा रही है. वहीं विपक्ष भी इस सीट को हथियाने के लिए हर तिकड़म का उपयोग कर रहा है. इसी बीच कुछ ऐसा हो गया जिसने राजनीतिक माहौल को बेहद गर्मा दिया है.

दरअसल जदयू ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें नीतीश कुमार ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है. वीडियो जारी होते ही विपक्ष ने बिहार सरकार पर हमला बोल दिया. प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि यह वीडियो नीतीश कुमार का नहीं है, बल्कि एआई से निर्मित है.

वीडियो में क्या बोले नीतीश?

जदयू की तरफ से जारी वीडियो में नीतीश कुमार कहते हैं,

30 जुलाई को वोटिंग होनी है. आप सभी विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने पिछले दो दशकों में न्याय पर आधारित सुशासन और विकास को लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है.

वीडियो में नीतीश कुमार आगे कहते हैं कि विकास की इस गति को बनाये रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत जरूरी है. मैं सभी वोटरों से अपील करता हूं कि एनडीए के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और भारी अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करें.

पीके का बड़ा हमला

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांक किशोर ने कहा कि कल जो एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार का वीडियो जारी किया गया है, वो सरासर फेक है. उसे एआई की मदद से बनाया गया है. नीतीश बाबू ने ऐसा कुछ भी बयान नहीं दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार ने सच में वह बयान दिया है तो उन्हें अपनी पसंद के किसी भी पत्रकार के सामने उसे दोहराने के लिए कहें और हम तुरंत चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे.

नहीं होगा कोई फायदा- पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा. भाजपा पहले ही हार चुकी है. अब बस सवाल इस बात का है कि वे कितने बड़े अंतर से हारेंगे.

ये भी पढ़ें- दुष्कर्म, हत्या, लूट, अपहरण…: CJP के आंदोलन में 2873 अपराधी; किस अपराध के कितने आरोपी?

बता दें कि बांकीपुर में 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होंगे. बीजेपी ने यहां से नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं राजद ने रेखा कुमारी को इस सीट से टिकट दिया है. दूसरी तरफ जनसुराज की तरफ से प्रशांक किशोर मैदान में हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital