देश

‘अगले 9 घंटे 17 राज्यों में मॉनसून का ‘मेगा-तांडव’, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड तो मैदानों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Weather Update Today 8 september: जाते-जाते मॉनसून देश में ऐसा विकराल रूप अख्तियार कर चुका है कि मौसम विभाग (IMD) की नई भविष्यवाणी ने पूरे देश की धड़कनें बढ़ा दी हैं! 8 सितंबर को अगले 9 से 10 घंटों के भीतर देश के 17 राज्यों में कुदरत का भयंकर अटैक देखने को मिलने वाला है. कश्मीर के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर से लेकर पूर्वी और दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है.

IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ ही घंटों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की खतरनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, मूसलाधार पानी गिरेगा और आसमान से गाज (बिजली) गिरेगी. हालात को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और मछुआरों को तुरंत समंदर से हटने का सख्त फरमान जारी कर दिया गया है.

किन 17 राज्यों में मॉनसून का मेगा अलर्ट?(Weather Update Today 8 september )

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, एमपी और गुजरात समेत 17 राज्यों में कुदरत का ऐसा तांडव दिखेगा जो जनजीवन को पूरी तरह थाम सकता है. 65 किमी/घंटे की आंधी में बड़े-बड़े पेड़ और होर्डिंग्स उखड़ने का खतरा है. दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में आज से 13 सितंबर तक लगातार झमाझम बारिश और बवंडर की चेतावनी ठोंकी गई है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने का पूरा डर है.

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खौफ(Aaj ka Mausam)

पहाड़ी राज्यों में घूमना इस वक्त मौत को दावत देने जैसा हो गया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों में 8 और 9 सितंबर को मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी का डबल अटैक होने वाला है. पहाड़ों के खिसकने यानी लैंडस्लाइड होने की वजह से कई नेशनल हाईवे बंद हो सकते हैं. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक मौसम शांत न हो जाए, तब तक कोई भी सैलानी मैदानी इलाकों से पहाड़ों का रुख न करे.

मध्य भारत और विदर्भ में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मध्य भारत में भी मॉनसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विदर्भ के इलाकों में 8 से 11 सितंबर के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बादलों की भारी गर्जना के साथ बारिश होगी. अचानक आने वाले इस बवंडर को देखते हुए ग्रामीणों और किसानों को खेतों में न जाने और सुरक्षित मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर में आसमान से गिरेगी गाज

पूर्वी भारत (Weather Update Today) के राज्यों यानी बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 10 से 13 सितंबर के बीच पानी का भयानक सैलाब आने वाला है. वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में 13 सितंबर तक मूसलाधार से भी ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आकाशीय बिजली गिरने से भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है, इसलिए खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे रुकना जानलेवा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘भैया हमें बचा लो…’ सत्य निकेतन में मलबे से आई छात्र की चीख, दिल दहला देगा VIDEO

दक्षिण भारत में मन्नार की खाड़ी का बवंडर

दक्षिण भारत में मन्नार की खाड़ी से तेलंगाना तक बनी ट्रफ लाइन की वजह से समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में 50 से 60 किमी/घंटे के तूफानी झोंकों के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में भी मौसम विभाग ने रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. समंदर के भीतर हालात इतने खतरनाक हैं कि मछुआरों को अपनी नावें किनारे बांधने का सख्त आदेश दे दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

3 minutes ago

संस्थाओं पर भरोसा और रोजगार की चुनौती, क्या बीजेपी के पुराने दांव अब भी असरदार हैं?

युवाओं की बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, चुनाव आयोग की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था…

9 minutes ago

जनगणना में भागीदारी सिर्फ औपचारिकता नहीं, राष्ट्रीय जिम्मेदारी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना 2027 में सक्रिय रूप से भाग लेने की…

22 minutes ago

‘Gen-Z प्रोटेस्ट लेगा जेपी आंदोलन का रूप…’, शंकराचार्य बोले- मांगे तुरंत माने

Swami Avimukteshwaranand In Jabalpur: जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

24 minutes ago