खेल

FIFA WC, ARG vs FRA: मेसी vs एमबाप्पे, खत्म होगा अर्जेंटीन का इंतजार या फ्रांस रचेगा इतिहास?

FIFA WC, ARG vs FRA: रविवार यानी (18 दिसंबर) का दिन फुटबॉल फैंस के लिए खास है. आज फैसला हो जाएगा कि फुटबॉल के महाकुंभ का सिकंदर कौन है. मौजूदा चैंपियन फ्रांस (France) और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाना है. शाम 8:30 बजे ये टक्कर होगी. दोनों टीमों के पास ट्रॉफी कि हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस मौके को फायदा उठा पाएगी.

फ्रांस और अर्जेंटीना की नजर तीसरे खिताब पर

अर्जेंटीना और फ्रांस अपने इतिहास में 13वीं बार आमने-सामने होंगे, दोनों टीमें अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीतना चाहेंगी. उन्होंने जो 12 मैच खेले हैं, उनमें से अर्जेंटीना ने फ्रांस के तीन की तुलना में छह जीते हैं. तीन मैच बराबरी पर छूटे हैं.

मेसी vs एमबाप्पे पर रहेंगी नजरें

फ्रांस की टीम में युवा जोश के साथ अनुभव भी है, इस टीम कि किस्मत भी उनके साथ है. फ्रांस के कई दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर हैं लेकिन फिर भी उनका परफॉर्मेंस अब तक शानदार रहा है. फ्रांस का डिफेंस उनकी ताकत है. टीम मेसी को दूर रखने के लिये प्रयास करेगी तो अर्जेंटीना एमबाप्पे पर लगाम कसे रखना चाहेगी.

किस टीम का खत्म होगा इंतजार

फ्रांस की टीम ब्राजील (1958 और 1962) के बाद लगातार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश में जुटी है. वहीं अर्जेंटीना भी (1978 और 1986) के बाद तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश में जुटी है. अगर ऐसा होगा तो डिएगो माराडोना के मेक्सिको में 1986 में जिताए वर्ल्ड कप के बाद टीम का 36 साल का इंतजार खत्म हो जायेगा.

कौन जीतेगा ‘Golden Boot’?

फीफा वर्ल्ड कप का 2022 सीजन अपने अंत के करीब है. रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीन के बीच खिताबी मैच खेला जाएगा. एक तरफ गत चैंपियन फ्रांस है जो एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं उनका सामना इस बार लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से है जो उन्हें इतनी आसानी से जीतने नहीं देगी. ट्रॉफी की जंग के साथ-साथ अर्जेंटीना और फ्रांस के खिलाड़ियों के बीच ‘गोल्डन बूट’ की लड़ाई भी दिलचस्प होगी, क्योंकि इस रेस में टॉप-4 में इन दोनों टीम के खिलाड़ी शामिल हैं.

टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी सर्वाधिक 5 गोल के साथ गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार हैं. फ्रांस के स्टार फॉर्वर्ड खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल से पहले तक 5 गोल किए हैं और मेसी की बराबरी पर हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद फ्रांस के इकर जूलियन और अर्जेंटीना के लियन अल्वारेज 4-4 गोल के साथ टॉप-4 में शामिल हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

24 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

35 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

51 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

10 hours ago