आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update Today: देश में मानसून की रफ्तार अब बेकाबू और विकराल रूप ले चुकी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार यानी 18 अगस्त 2026 को देश के 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर तूफान का महा-अल्टीमेटम जारी कर दिया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक हवा का ऐसा चक्रव्यूह बना है कि अगले कुछ घंटों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से आंधी चलने वाली है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस अंधड़ में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली के पोल गिर सकते हैं और बवंडर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. अगर जान प्यारी है, तो बिना वजह घर से बाहर निकलने की भूल मत करना!
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और राजस्थान के मध्य हिस्सों के ऊपर एक शक्तिशाली साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है. इसी वजह से बादलों का मिजाज गदर मचाने पर आमादा है. 19 राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झन्नाटेदार आंधी चलेगी और कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावनायें हैं. फसलों के तबाह होने और बिजली-पानी ठप होने की पूरी आशंका है, जिसके चलते किसानों और मछुारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम भारी तबाही मचा सकता है. यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में 75 KM/H की तूफानी हवाओं संग झमाझम बारिश का अलर्ट है. वहीं बिहार के पटना, गया, बेगूसराय, दरभंगा और भागलपुर में 70 की रफ्तार से आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है. यूपी-बिहार के मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह रंग बदलेगा. दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झन्नाटेदार हवाएं चलेंगी और मध्यम से भारी बारिश होगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. झमाझम बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने और ट्रैफिक रेंगने का पूरा अंदेशा है.
पहाड़ी राज्यों में आफत का पहाड़ टूटने वाला है. उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, चमोली और पिथौरागढ़ में 60 KM/H की हवाओं संग तूफानी बारिश की चेतावनी है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मनाली में आंधी और बिजली गिरने का संकट मंडरा रहा है. मनाली में पारा लुढ़ककर 11 डिग्री तक गिर सकता है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और अनंतनाग में भी 55 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी.
ये भी पढ़ें-नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष पद मिला, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
IMD की इस चेतावनी (Heavy Rain Alert Monsoon 2026) की जद में देश का आधा हिस्सा आ चुका है. दिल्ली, UP, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, J&K, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, MP, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और आंध्र प्रदेश समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान का सीधा हमला होगा. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में 50 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की एक ही सलाह है—घर में दुबके रहो, क्योंकि बाहर कुदरत का तांडव जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…
Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…
MP News: एमपी के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के…