देश

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में कई राज्य

Weather: दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड और शीतलहर से बचने के लिए लोग अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलाकर आग तापते हुए दिखे. उत्तर प्रदेश के कानपुर, पंजाब के अमृतसर और दिल्ली में बढ़ती ठंड और शीतलहर की वजह से लोग आग तापते और चाय पीते हुए दिखे.

श्रीनगर में पारा माइनस के नीचे

बढ़ती ठंड के बीच श्रीनगर में रविवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, यहां पारा शून्य से 5.8 डिग्री नीचे रहा. इस साल कश्मीर घाटी में क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई. मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 दर्ज किया गया. जोकि इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात थी. विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में साफ आसमान के साथ मोसम के ठंडा और शुष्क रहने की संभावना है.

श्रीनगर के अलावा पहलगाम में पारा शून्य से सात और गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. वहीं लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 और लेह में यह माइनस 14.5 रहा. इसके अलावा जम्मू में 4.1 तो कटरा में 5.8 वहीं बटोटे में तापमान 0.6 रहा तो बनिहाल में माइनस 0.3 और भद्रवाह में माइनस 1 न्यूनतम तापमान रहा.

इसे भी पढ़ें: मैंने बच्चों से कहा विदेश में ही बस जाओ, भारत में माहौल ठीक नहीं- RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर घमासान

अभी और बढ़ेगी ठंड

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है. इंडिया गेट पर घने कोहरे के बीज आवाजाही जारी है. वहीं ITO ब्रिज पर भी कोहरे की वजह से गाडियों की रफ्तार कुछ धीमी रही. मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी बनी रहेगी और दिल्ली में अभी दो दिनों तक शीतलहर चल सकती है.

इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अभी ठंड के बढ़ने की संभावना है. माना जा रहा है कि दिल्ली में पारा अभी 4 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग द्वारा यूपी के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगले सप्ताह तक यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा. इस कारण सुबह वक्त टहलने से बचें. इसके अलावा यूपी के कई शहरों के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

33 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago