देश

Telecom Minister Order: भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का कड़ा प्रहार, अश्विनी वैष्णव ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर 10 अधिकारियों को किया जबरन रिटायर

Telecom Minister Order: मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है. दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट के 10 सीनियर अफसरों को जबरन रिटायरमेंट पर भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संदेह के चलते ऐसा किया गया है. सरकार ने अलग-अलग कानूनों में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें मिलने पर मंत्री (Telecom Minister Order) अश्विनी वैष्णव ने एक संयुक्त सचिव समेत दूरसंचार विभाग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया. इन अधिकारियों में 9 अधिकारी निदेशक स्तर पर काम कर रहे थे.

जानकारी के अनुसार, सरकार ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के पेंशन नियम 48 की धारा 56 (जे) में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन अधिकारियों की छंटनी की है.

सुशासन दिवस पर लिया फैसला

दरअसल, दूरसंचार मंत्री (Telecom Minister Order) अश्विनी वैष्णव ने ये फैसला केंद्र सरकार द्वारा हर साल मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर लिया है. नरेंद्र मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है.

बता दें कि बीजेपी शासित राज्यों में भष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों कार्रवाई की जाती है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी लापरवाही के आरोप में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया था.

ये भी पढ़ें : Atal Bihari Vajpayee: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि इसके पहले भी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कई अधिकारियों की इसी तरह छुट्टी कर चुके हैं. रेलवे विभाग में भी लगभग 40 अधिकारियों को उनके निराशाजनक प्रदर्शन और संदिग्ध हरकतों के कारण मजबूरन रिटायर कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago