देश

देश के 4 राज्यों में बारिश-तूफान से 5 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, Photos में देखें तबाही का मंजर

West Bengal Assam Rain Storm Updates: देश में रविवार रात को अचानक आए आंधी-तूफान से भारी तबाही मची है. पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और मणिपुर में देर रात आंधी और बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसको लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है. असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ. आंधी के कारण एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया. इसके बाद कई उड़ानें प्रभावित हुई. वहीं उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा.

उधर मिजोरम में भी चर्च ढह गया. राजधानी आइजोल में भी कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है. वहीं मणिपुर के थौबल और खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ और घर क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं आंधी-बारिश के कारण हुई मौतों को लेकर पीएम मोदी ने संवेदना जताई. पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरी संवेदनाएं बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में तूफान प्रभावित लोगों के साथ हैं. उन लोगों के प्रति भी मेरी संवेदना हैं जिन्होंने अपने चहेतों को खोया. मैंने अधिकारियों से बात कर बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा है.

सीएम ने अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश

उधर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रविवार रात को जलपाईगुड़ी और सिलिगुड़ी पहुंचीं. यहां उन्होंने एयरपोर्ट और प्रभावित लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि प्रशासन जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा है. जो नुकसान हुआ है उससे हम वाकिफ हैं. सीएम ने आगे कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है. प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों को मिला तोहफा, आज से इतने रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

सीएम ममता ने लिया जायजा

सीएम ममता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक हुई भारी बारिश और तबाही से जलपाईगुड़ी और उसके आसपास के इलाकों को काफी नुकसान पहुंचा है. पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः ED स्वतंत्र संस्था…नोटों के ढेर पकड़े जा रहे…पीएम मोदी बोले- हमने इलेक्टोरल बाॅन्ड स्कीम बनाई तो चंदे के सोर्स पता चले

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

43 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

48 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago