क्रू ने वीकेंड पर मचाया धमाल
Crew Box Office Collection Day 3: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर की फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस फिल्म ने आते ही फैंस के दिलो में जगह बना ली है. करीना कपूर की फिल्म ‘क्रू’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म ने आते ही गर्दा उड़ा दिया है.
इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ इस फिल्म ने दमदार ओपनिंग की. वहीं रिलीज के पहले ही दिन ‘क्रू’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फीमेल सेंट्रिक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऐसे में इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. आइए जानते है क्रू ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया.
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. इसी के साथ ‘क्रू’ को सिनेमाघरों में दर्शक से खूब प्यार मिल रहा है और ये फिल्म जमकर नोट छाप रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘क्रू’ ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब ‘क्रू’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ‘क्रू’ ने रिलीज के तीसरे दिन 29.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.
ये भी पढ़ें:राखी सावंत के आरोपों पर आदिल दुर्रानी का फूटा गुस्सा, बोले- मैं अपनी पत्नी के साथ खुश हूं
‘क्रू’ ने दुनियाभर में गर्दा मचा रखा है ये फिल्म वर्ल्डवाइड में भी खूब धमाल मचा रही है. इसी के फिल्म ने शानदार कमाई भी कर ली है. फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रू के दो दिनों के शानदार कमाई के आंकड़े भी शेयर किए है. क्रू ने दुनियाभर में दो दिनों में 41.13 करोड़ का कारोबार कर किया है.
क्रू फिल्म के कहानी की करें तो ये फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. इस फिल्म में तीन हसीनाएं है जो एक फ्लाइट सुपरवाइजर होती हैं और उसके इर्द गिर्द घूमती है. तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन कोहिनूर एयरलाइंस में एयर होस्टेस होती हैं. हालांकि इन तीनों सुपरवाइजर के इस लाइन में आने के पीछे कोई न कोई वजह होती है, लेकिन स्ट्रगल खत्म नहीं होता. दरअसल एयरलाइन कंपनी बैंक करप्ट हो जाती है, जिसकी वजह से इन्हें 3 महीने की सैलरी नहीं मिलती.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…